फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Minister Anila Bhediya Advice to men for Taking Small Drink And Go To Sleep

छत्तीसगढ़: 'थोड़ी-थोड़ी पीकर सो जाया करो' मंत्री अनिला ने दी लोगों को सलाह, भाजपा ने साधा निशाना

Sat, 16 Oct 2021 01:43 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 16 Oct 2021 01:43 PM IST
सार

Anila Bhediya Advice to Take Drink: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां शराबबंदी की तैयारी में है वहीं इनके एक मंत्री इस अभियान पर पानी फेरती नजर आ रही हैं। दरअसल, भूपेश सरकार में महिला और बाल कल्याण मंत्री अनिला भेदिया ने एक विवादित बयान दे दिया है। अनिला ने पुरुषों से कहा कि  एक छोटा पेग लगा लें और सो जाएं ताकि महिलाएं तनाव मुक्त रहें।

विज्ञापन
Chhattisgarh Minister Anila Bhediya Advice to men for Taking Small Drink And Go To Sleep
अनिला भेदिया - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां शराबबंदी की तैयारी में है वहीं इनके एक मंत्री इस अभियान पर पानी फेरती नजर आ रही हैं। दरअसल, भूपेश सरकार में महिला और बाल कल्याण मंत्री अनिला भेदिया ने एक विवादित बयान दे दिया है। दरअसल अनिला ने पुरुषों से कहा कि एक छोटा पेग लगा लें और सो जाएं ताकि महिलाएं तनाव मुक्त रहें। उन्होंने कहा कि महिलाएं दिन भर घर का कामकाज करके थक जाती हैं और तनाव महसूस करती हैं इसलिए पुरुषो से निवेदन है कि थोड़ी मात्रा में पीकर सो जाया करें ताकि औरतों को और तनाव न हो। मंत्री की इस अजीब सलाह के बाद वह विवादों के घेरे में आ गई हैं। उनकी यह विवादित सलाह वाला वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


जानिए क्या है मामला
दरअसल, बुधवार को बालोद जिले के सिंघोला गांव में पहुंची मंत्री के पास शराबखोरी को लेकर महिलाओं की कई शिकायतें आई थीं। गांव की कई महिलाओं ने बताया कि जब से सरकार ने ग्रामीणों को अपनी शराब बनाने की अनुमति दी है, तब से गांव में इसकी खपत और बढ़ गई है। इस पर मंत्री ने ग्रामीणों से हंसते हुए कहा कि पीते हो तो कम पिया करो और घर में चुपचाप सो जाया करो। घर चलाने वाली महिलाओं को परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन


मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया: अनिला
विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। यह राजनीतिक शरारत है। मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि मैं शराब के आदि पुरुषों को संबोधित कर रही थी और मैंने कहा कि उन्हें कम पीना चाहिए। घर और बच्चों की जिम्मेदारियों के चलते महिलाओं को काफी मानसिक दबाव का सामना करना पड़ता है। मेरे कहने का मतलब था कि शराब की लत बुरी है और हर किसी को इससे छुटकारा पाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने किया हमला
वहीं मंत्री अनिला के बयान के बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस जहां राज्य में शराबबंदी की बात कर रही है वहीं इनके मंत्री लोगों से शराब पीने के लिए कह रही हैं। भाजपा ने कहा कि इस तरह के बयान से लोगों में गलत संदेश जाएगी और शराब की खपत और बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed