{"_id":"63c032d7319ad776ad17d214","slug":"chhattisgarh-latest-hindi-news-gazetted-officers-association-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: राजपत्रित अधिकारी संघ की बैठक, निचले स्तर के अधिकारियों को संगठन से जोड़ने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: राजपत्रित अधिकारी संघ की बैठक, निचले स्तर के अधिकारियों को संगठन से जोड़ने का निर्णय
Thu, 12 Jan 2023 09:48 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:48 PM IST
सार
प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष कमल वर्मा ने बताया कि संगठन द्वारा आज बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें फरवरी माह में विशेष सदस्यता अभियान चलाकर निचले स्तर तक के अधिकारियों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
chhattisgarh
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ की बैठक गुरुवार को आमसभा इंद्रावती भवन में संपन्न हुई। बैठक में राजपत्रित अधिकारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सरकार से संवाद व पत्राचार करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष कमल वर्मा ने बताया कि संगठन द्वारा आज बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें फरवरी माह में विशेष सदस्यता अभियान चलाकर निचले स्तर तक के अधिकारियों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने प्रांत एवं जिला स्तर पर परामर्शदात्री की बैठक नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। साथ ही प्रदेशभर में जिला अध्यक्षों की ओर से सीएम एवम् सीएस के नाम से 17 जनवरी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में सभी विभाग के राजपत्रित अधिकारियों का भर्ती नियम में एकरूपता लाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों का कहना था कि जब हम सब पीएससी से चयनित होकर आते हैं तो भर्ती नियम में असमानता नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन