फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Korba Bus Accident, Seven people died and three got

Chhattisgarh: कोरबा में सड़क पर खड़े ट्रेलर से बस की भीषण टक्कर, सात लोगों की दर्दनाक मौत, तीन घायल

Mon, 12 Sep 2022 09:18 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 12 Sep 2022 09:18 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मडई घाट के पास सड़क पर  खड़े एक ट्रेलर और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Chhattisgarh Korba Bus Accident, Seven people died and three got
कोरबा में बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे स्थित मडई घाट के पास सड़क पर खड़े एक ट्रेलर और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल हो गए। घटना सुबह करीब चार बजे की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी संतोष सिंह ने इस घटना की जानकारी दी है।

विज्ञापन


बस चालक विपरित दिशा से आ रही कार से बचने की कर रहा था कोशिश
कोरबा के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि दुर्घटना बांगो थाना क्षेत्र के मडई घाट के पास सुबह करीब चार बजे हुई जब एक निजी ट्रैवल कंपनी की बस (सीजी 04 एमएम 3195) राज्य की राजधानी रायपुर से सरगुजा जिले की ओर जा रही थी। बस में 28 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक विपरीत दिशा से आ रही कार से टक्कर से बचने का प्रयास कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि बस ने खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि बस के सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि बस चालक ईश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बस के कार्यालय से मिले सीट नंबर के आधार पर मृतकों की शिनाख्त की। देर शाम तक चले पोस्टमार्टम के उपरांत शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतकों में ये लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • उमा देवी लकड़ा 43 वर्ष, निवासी घोंसू पंडरीपानी सीतापुर
  • रेयांश लकड़ा  5 वर्ष, निवासी घोंसू पंडरीपानी सीतापुर
  • अजय वरदान लकड़ा 40 वर्ष, निवासी सरनाडांड सीतापुर
  • रोहित सिंह 30 वर्ष, निवासी तमगांव लुंड्रा, सरगुजा
  • शशिकांत चंद्राकर 30 वर्ष, निवासी सीतापुर, पाटन दुर्ग
  • सोमनाथ चट्टोपाध्याय, निवासी छिंदवाड़ा, हा. मु. रायपुर



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed