फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh kisan morcha president controversial statement on rahul and priyanka gandhi in gpm

छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा अध्यक्ष के बिगड़े बोल: कहा- प्रदेश में दलालों की सरकार, गुलाब बिछाकर फूल का अपमान किया

Mon, 27 Feb 2023 06:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 27 Feb 2023 06:28 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में चुनावी साल चल रहा है। इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव संभावित हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों चुनावी मोड पर है। एक-दूसरे के प्रति जुबानी जंग जारी है। हालांकि इस दौरान नेताओं की जुबान भी फिसल रही है। राजनीति में बिगड़ते बोल, सत्ता को कितना साध पाएंगे, यह तो आने वाला समय बताएगा। 

विज्ञापन
chhattisgarh kisan morcha president controversial statement on rahul and priyanka gandhi in gpm
छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा की आक्रोश रैली में मौजूद भाजपा नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते-लगाते किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के बोल बिगड़ गए। उन्होंने भूपेश बघेल सरकार को दलालों की सरकार बता दिया। यहां तक कहा कि यह बंटी-बबली की सरकार है। पागलों की तरह दाढ़ी बढ़ाए बंटी देश में घूम रहा है और बबली को भारतीय संस्कृति के बारे में ही नहीं पता। पवन साहू सोमवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में हो रही किसान आक्रोश रैली में बोल रहे थे। इस दौरान मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी बैठे थे। 

विज्ञापन




बबली गुलाब पर चलती है, उसे संस्कृति का पता नहीं
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान प्रियंका गांधी के स्वागत में बिछाए गए गुलाब के फूलों को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि, सड़क पर गुलाब बिछाकर फूलों का अपमान किया गया है। इस पागलपन के बारे में बोलना ही बेकार है। एक बबली है जो गुलाब पर चलती है, उसे यही नहीं पता है कि भारतीय संस्कृति क्या है। ऐसी सरकार का नेतृत्व करती हैं। यह सरकार दलालों की है, झूठ-फरेब की सरकार, अवैध शराब बिकवाने वाली सरकार है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अगर गलती होती है तो ऐसे विषय आते हैं
कार्यक्रम के बाद जब मीडिया ने पवन साहू से सवाल किया कि ऐसे जिम्मेदार पद पर होते हुए, इस भाषा का प्रयोग उचित है, तो उन्होंने कहा कि यह जनता ही कह रही है। राजनीति में सब काम करते हैं। समाज की सेवा करते हुए सब काम करते हैं। काम करते हुए अगर गलती होती है तो ऐसा विषय आता है। फिलहाल किसान नेता पवन साहू के इस भाषण के दौरान लोगों के साथ ही मंच पर बैठे नेता भी ठहाके लगाते रहे। किसी ने भी उन्हें टोकने या रोकने का प्रयास नहीं किया। 



कांग्रेस अधिवेशन में दिखी चाटुकारिता की पराकाष्ठा
वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भूपेश बघेल सरकार को निकम्मी और किसानों को ठगने वाली बताया। कहा कि, किसान परेशान है। यहां किसानों को महंगी कीमत पर खाद खरीदना पड़ा। अमानक बीज खरीदना पड़ा, उसके खिलाफ यह किसानों की आवाज है। 25 क्विंटल की लिमिट समाप्त करने का वादा राहुल गांधी ने किया था। दो सौ फूड प्रोसेसिंग यूनिट का वादा किया था, लेकिन यह सब पूरे नहीं हुए। उन्होंने कांग्रेस अधिवेशन को लेकर कहा कि, नेताओं के प्रति चाटुकारिता की पराकाष्ठा देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed