फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh is growing despite recession

'मंदी के बावजूद विकास कर रहा है छत्तीसगढ़'

Wed, 26 Sep 2012 01:14 AM IST
रायपुर/एजेंसी
रायपुर/एजेंसी Updated Wed, 26 Sep 2012 01:14 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh is growing despite recession
अगले पांच साल में छत्तीसगढ़ देश के पहले तीन विकसित राज्यों में शुमार हो जाएगा। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में आर्थिक मंदी के बावजूद उनका राज्य आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है।
विज्ञापन


नवंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम मुख्यमंत्री रमन सिंह ने यह भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि अपने गठन के 12 वर्षों में छत्तीसगढ़ विश्व अर्थव्यवस्था में मंदी के इस दौर में भी आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में लगातार विकास और प्रगति की नई इबारत लिख रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सकल घरेलू उत्पाद दर विगत आठ वर्षों से लगातार दोहरे अंकों में है। 2009-10 में राज्य ने 11.49 प्रतिशत विकास दर हासिल की थी, जो देश में सबसे अधिक थी। 2010-11 में यह बढकर 11.57 प्रतिशत हो गई। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से छत्तीसगढ़ की गिनती देश के सबसे ज्यादा तेजी से विकसित होते राज्य के रूप में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed