फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: High Court Chief Justice Ajay Kumar Tripathi resigns

छत्तीसगढ़ : उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी ने इस्तीफा दिया

Sat, 23 Mar 2019 06:30 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, बिलासपुर
भाषा, बिलासपुर Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 23 Mar 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: High Court Chief Justice Ajay Kumar Tripathi resigns
- फोटो : file photo

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी ने लोकपाल सदस्य बनने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे।

विज्ञापन


कानून मंत्रालय के सचिव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ए के त्रिपाठी ने सदस्य लोकपाल के रूप में नियुक्ति के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। न्यायमूर्ति पी के मिश्रा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


कानून मंत्रालय की 22 मार्च, 2019 की एक अधिसूचना में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी के पदभार त्यागने के बाद प्रशांत कुमार मिश्रा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। 29 अगस्त, 1964 को रायगढ़ में जन्मे प्रशांत मिश्रा 4 सितंबर, 1987 को एक वकील के रूप में नामांकित किए गए थे। उन्होंने रायगढ़ में जिला न्यायालय, जबलपुर में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में सिविल, कानून की आपराधिक और रिट शाखाओं में वकालत की है।


उन्हें जनवरी 2005 में छत्तीसगढ़ के उच्च न्यायालय द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था। उन्होंने एक सितंबर, 2007 से राज्य के महाधिवक्ता के रूप में भी कार्य किया था। न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा 10 दिसंबर, 2009 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed