फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh: grenade blast in sukma, trainer killed

छत्तीसगढ़ः ट्रेनिंग के दौरान फट गया बम, ट्रेनर की मौत

Wed, 11 May 2016 02:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh: grenade blast in sukma, trainer killed

एक दुखद घटनाक्रम में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में राज्य सरकार द्वारा चलवाए जा रहे राज्य कांउटर टेररिज्म एंड जंगल वारफेयर कालेज में प्रशिक्षण देने के दौरान एक प्रशिक्षक की बम फटने से मौत हो गई। प्रशिक्षक छात्रों को बम डिफ्यूज करना सिखा रहा था इसी दौरान यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन


पीटीआई की खबर के अनुसार प्लाटून कमांडर नरेन्द्र सिंह ने सीटीजेडब्लूसी के स्पेशलिस्ट इंस्ट्रक्टर थे। हादसा उस समय हुआ जब वह सुबह साढ़े आठ बजे के करीब छात्रों को ग्रेनेड फेंकने की ट्रेनिंग दे रहे थे। इसी दौरान एक ग्रेनेड सिंह के नजदीक फट गया। कंकेर के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र ‌सिंह मीणा ने बताया कि बम फटने से नरेन्द्र सिंह के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्‍था में उन्हें कंकेर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सिंह मूल रूप से राजस्‍थान के नागौर के रहने वाले थे। 
विज्ञापन


वह लंबे समय तक आर्मी में रहे और उन्हें विस्फोटकों को निष्क्रिय करने का विशेषज्ञ माना जाता था। उन्हें देश के साथ विदेशों में भी कई आपरेशन में भाग लिया था। पूर्व में बस्तर क्षेत्र में कई बड़ी घटनाओं में बम को निष्क्रिय करने में उन्होंने योगदान दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सुकमा जिले में ही सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो नक्सलियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है नक्सलियों से काफी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed