फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh GPM Puliya Under Construction After Full Payment

20 लाख की पुलिया, पर आ-जा नहीं सकते: चार साल बाद भी निर्माण कार्य अधूरा, फिर भी काम पूरा दिखाकर ले ली राशि

Sat, 18 Mar 2023 10:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 18 Mar 2023 10:52 PM IST
सार

जनपद पेंड्रा के सीईओ संजय शर्मा कहते हैं कि उन्हें हमारे जरिए ही पुलिया का पता चला है। वह इसे दिखवाकर पंचायत के जरिए पूरा कराएंगे। हालांकि पुलिया इतने समय से क्यों अधूरी है और राशि का आहरण बिना भौतिक सत्यापन के कैसे हो गया, इसका जवाब उनके पास नहीं है। कहते हैं कि जहां तक लापरवाही कि बात है तो वह जांच के बाद ही पता चलेगी। 

विज्ञापन
Chhattisgarh GPM Puliya Under Construction After Full Payment
पूरा भुगतान होने के बाद भी चार साल से पुलिया अधूरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

 छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में एक ऐसी भी पुलिया है, जिस पर आप आ और जा नहीं सकते। इस पुलिया का निर्माण मनरेगा के तहत किया गया है। इसके लिए मनरेगा के तहत 20 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। सारी राशि भी अफसरों और ठेकेदारों ने आहरित कर ली। खास बात यह है कि चार साल बीतने के बाद भी पुलिया अभी तक अधूरी है। वहीं अफसर अब पुलिया निर्माण पूरा कराने की बात कह रहे हैं। साथ ही इस बात का भी दावा कर रहे हैं कि जांच के बाद पता चलेगा कि लापरवाही किसकी है। 

विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला जनपद पंचायत गौरेला के बैगा आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत धनौली के बिल्लमगढ़ का है। यहां ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए मुख्यमार्ग से बिल्लमगढ़ पहुंच मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य मनरेगा के तहत कराया गया था। पंचायत ने इसके लिए बकायदा प्रस्ताव भी पारित किया था। पुलिया की लागत 20 लाख रुपये थी और काम 2019-20 में पूरा हो जाना था। हालांकि चार साल बाद भी पूरा नहीं हुआ। फिर भी उसे पूरा बताकर सारी राशि आहरित कर ली गई। 
विज्ञापन




इतने साल बीतने और राशि देने के बाद भी पंचायत का जनप्रतिनिधि या फिर अफसर भौतिक सत्यापन करने के लिए मौके पर ही नहीं पहुंचे। इसके चलते ग्रामीण आज भी अपने वाहनों को किनारे खड़ा कर पैदल ही दूसरे गांव जाने को पुलिया पार करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब से पुलिया बनी है, कोई भी जवाबदार मौक़े पर नहीं आया। ग्रामीण आज भी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पुलिया के दोनों ओर तीन से चार फीट का रास्ता नहीं है। जिससे पुलिया होने के बाद भी फायदा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed