{"_id":"55dea0672df34cdb625fdc0b43839d36","slug":"chhattisgarh-govt-acchivements-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ का कमाल, जो अब तक कोई राज्य नहीं कर पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ का कमाल, जो अब तक कोई राज्य नहीं कर पाया
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Thu, 22 Jan 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ सरकार ने वो कमाल कर दिखाया है जो अब तक किसी भी राज्य की सरकारें नहीं कर पाई है। राज्य के जनसंपर्क विभाग ने यह कमाल कर दिखाया है।
विज्ञापन
दरअसल जनसम्पर्क विभाग ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और सूचनाओं को प्रदेश की जनता तक पहुंचाने व योजनाओं की जानकारी देने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन और एक डिजिटल आर्काइव तैयार किया है।
विज्ञापन
राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जनसंपर्क विभाग के इस मोबाइल एप और फोटो व वीडियो फुटेज कलेक्शन का लोकार्पण किया। उन्होंने जनसंपर्क विभाग को इस काम के लिए बधाई दी। इसी के साथ छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने सरकार की योजनाओं और सूचनाओं के लिए मोबाईल एप्लीकेशन बनाया है।
विज्ञापन
बुधवार को एक कार्यक्रम में इस एप्लीकेशन का लोकार्पण करते हुए सीएम ने बताया कि छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी, चिप्स के तकनीकी सहयोग से यह मोबाइल एप्लीकेशन और विडियो-फोटो का आर्काइव बनाया है। उन्होंने कहा कि राज्य के इस मोबाइल एप्लीकेशन से लोग सरकार की योजनाओं, घटनाक्रम, सरकार की गतिविधियां सरकार के समाचार, विडियो और फोटो अपने एण्ड्रायेड मोबाइल फोन पर देख सकते हैं और जानकारी रख सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए छत्तीसगढ़ के दूर-दराज ग्रामीण इलाकों तक भी सरकार पहुंचेगी और उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सकेगी।