फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh governments figures

..तो छत्तीसगढ़ सरकार 4 रुपये 80 पैसे में दूर करेगी कुपोषण!

Wed, 08 Apr 2015 05:49 PM IST
Updated Wed, 08 Apr 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh governments figures

छत्तीसगढ़ में साल 2015-16 में चार रुपये अस्सी पैसे में कुपोषण दूर किया जायेगा। यह राज्य सरकार का आकड़ा है। सीजी डॉट कॉम के मुताबिक छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि, ”वित्तीय वर्ष 2015-16 में पूरक पोषण आहार के लिए 470 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया गया है।” विज्ञप्ति के मुताबिक ” एकीकृत बाल विकास सेवा योजना के तहत करीब 50 हजार आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 26 लाख 62 हजार बच्चों और महिलाओं को पूरक पोषण आहार वितरित किया जा रहा है।”

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में 26।62 लाख बच्चों तथा महिलाओं के लिये साल भर में कुल 470 करोड़ रुपये आवंटित किये गयें हैं। जिसका अर्थ होता है कि हरेक के लिये साल में 1,765 रुपयों का प्रावधान है। इस प्रकार से प्रतिदिन प्रति बच्चे तथा महिलाओं पर पूरक पोषण आहार के लिये मात्र 4.80 रुपये खर्च किया जा सकता है।
विज्ञापन


तमाम महंगाई कम होने के दावों के बीच इसे आसानी से समझा जा सकता है कि इस रकम से किस तरह से गर्म पके हुए भोजन में चावल, सब्जी, मिक्स दाल, सोया तेल और नाश्ते में रेडी-टू-ईट फूड, उबला भीगा देशी चना, गुड़, भुना मूंगफली दाना दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

65 फीसदी कुपोषण का शिकार, 50 फीसदी की मौत

chhattisgarh governments figures

इसके अलावा छह माह से तीन वर्ष आयु के सामान्य और गंभीर कुपोषित बच्चे तथा गर्भवती व शिशुवती माताओं को टेक होम राशन के अन्तर्गत गेंहूं आधारित रेडी-टू-ईट फूड का वितरण किया जा रहा है। छह माह से तीन वर्ष के सामान्य बच्चों को 135 ग्राम, छह माह से तीन वर्ष के गंभीर कुपोषित बच्चों को 211 ग्राम, तथा गर्भवती व शिशुवती माताओं को 165 ग्राम रेडी-टू-ईट फूड दिया जा रहा है।

इसके अलावा 20 ग्राम मुर्रा लड्डु तथा डबल फोर्टिफाइड नमक भी वितरित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गैर सरकारी संगठन जन स्वास्थ्य सहयोग के अनुसार छत्तीसगढ़ में पांच साल से छोटे बच्चों में से 65 फीसदी कुपोषण से प्रभावित हैं तथा इनमें से करीब 50 फीसदी बच्चों की मौत का कारण कुपोषण ही है।

उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग की 1010 करोड़ 98 लाख 46 हजार रूपए का बजट है। क्या इसके बाद भी हम उम्मीद करें कि छत्तीसगढ से कुपोषण मिटाया जा सकता है। यदि इतने पैसे कुपोषण मिटाने के लिया काफी हैं तो हमारे देश के सवा अरब जनसंख्या का कुपोषण मात्र सवा छः अरब रुपयों में मिटाया जा सकेगा। गणित तो यही कहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed