फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Government transferred 29 IAS officers including nine collectors

छत्तीसगढ़: सरकार ने नौ कलेक्टरों सहित 29 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला

Sun, 06 Jun 2021 02:41 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, रायपुर
एजेंसी, रायपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 06 Jun 2021 02:41 AM IST
सार

  • राज्य शासन ने सहकारिता विभाग के विशेष सचिव हिमशिखर गुप्ता को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Government transferred 29 IAS officers including nine collectors
CM Bhupesh Baghel - फोटो : CM Bhupesh Baghel

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नौ जिलों के कलेक्टरों समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 29 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि छत्तीसगढ़ शासन ने कृषि विभाग के सचिव अमृत कुमार खलखो का तबादला श्रम विभाग के सचिव के पद पर कर दिया है।

विज्ञापन


इसी तरह राजनांदगांव जिले के कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा को सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पद पर तथा रायपुर जिले के कलेक्टर एस भारतीदासन को विशेष सचिव मुख्यमंत्री और आयुक्त-सह-संचालक जनसंपर्क के पद पर पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने सहकारिता विभाग के विशेष सचिव हिमशिखर गुप्ता को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वहीं जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर यशवंत कुमार को संचालक कृषि के पद पर, कोरिया जिले के कलेक्टर सत्यनारायण राठौर को पंजीयक, फर्म्स एवं संस्थाएं के पद पर, बलरामपुर जिले के कलेक्टर श्याम लाल धावड़े को कलेक्टर कोरिया जिले के पद पर, कोरबा जिले की कलेक्टर किरण कौशल को संचालक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के पद पर तथा चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर विश्नोई को आयुक्त वाणिज्यिक कर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने रायपुर नगर निगम के आयुक्त सौरभ कुमार को कलेक्टर रायपुर जिले के पद पर, धमतरी जिले के कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य को संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म के पद पर, वाणिज्यिक कर विभाग की आयुक्त रानू साहू को कलेक्टर, कोरबा जिले के पद पर, मुंगेली जिले के कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा को कलेक्टर, धमतरी जिले के पद पर, छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक भोसकर विलास संदिपान को कलेक्टर, बेमेतरा जिले के पद पर तथा लोक शिक्षण के संचालक जितेंद्र कुमार शुक्ला को कलेक्टर, जांजगीर-चांपा जिले के पद पर पदस्थ किया है।


उन्होंने बताया कि बेमेतरा जिले के कलेक्टर शिव अनंत तायल का तबादला संयुक्त सचिव, कृषि विभाग के पद पर तथा जनसंपर्क विभाग के आयुक्त-सह-संचालक तारन प्रकाश सिन्हा का तबादला कलेक्टर, राजनांदगांव जिले के पद पर किया गया है। वहीं पंजीयन एवं मुद्रांक की महानिरीक्षक इफ्फत आरा को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed