फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh government has announced bagless days in schools on Saturdays

Bagless Day: छत्तीसगढ़ में शनिवार को बच्चे बिना बस्ते के जाएंगे स्कूल, जानें क्या है सरकार की ये खास पहल?

Thu, 07 Jul 2022 04:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 07 Jul 2022 04:29 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को स्कूलों में योग, व्यायाम, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस नए कदम से बच्चों में स्कूल आने और उनकी अन्य रुचियां जाग्रत होंगी। इसके साथ ही बच्चों को स्कूली शिक्षा ज्ञानवर्धक के साथ मनोरंजक भी लगेगी।
 

विज्ञापन
Chhattisgarh government has announced bagless days in schools on Saturdays
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अब बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई करेंगे। दरअसल, भूपेश बघेल सरकार ने स्कूली शिक्षा को रोचक और आस-पास के माहौल से जोड़ने के लिए एक बड़ी घोषणा की है। सरकार ने राज्य के स्कूलों में शनिवार को बच्चों को 'बैगलेस' करने का फैसला किया है। स्कूल शिक्षा विभाग के मुताबिक, इस 'बैगलेस डे' यानी शनिवार को बच्चे बिना बस्ते के स्कूल जाएंगे। गुरुवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने यह घोषणा की। 

विज्ञापन

शनिवार को होंगी ये गतिविधियां
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इस पहल के तहत शनिवार को स्कूलों में योग, व्यायाम, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां आदि कराई जाएंगी। इस पहल के तहत स्कूली बच्चे हर शनिवार को अब खेल-खेल में पढ़ाई करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि भूपेश बघेल सरकार ने यह कदम स्कूली शिक्षा को रोचक, व्यावहारिक और बच्चों को अपने आस-पास के माहौल से जोड़ने के लिए उठाया है। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को स्कूलों में योग, व्यायाम, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस नए कदम से बच्चों में स्कूल आने और उनकी अन्य रुचियां जाग्रत होंगी। इसके साथ ही बच्चों को स्कूली शिक्षा ज्ञानवर्धक के साथ मनोरंजक भी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारियों को किया गया है निर्देशित
स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बाबत जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। विभाग ने उन्हें इस पहल को जल्द से जल्द लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में व्यायाम, योग, खेलकूद प्रतियोगिताएं, साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियां, मूल्य-शिक्षा, कला-शिक्षा आदि का आयोजन किया जाएगा।


अधिकारी ने कहा कि इस पहल के तहत प्रधानाध्यापकों को महीने के प्रत्येक शनिवार के लिए गतिविधियों की योजना बनाने और नोटिस बोर्ड पर इसे प्रदर्शित करने के लिए कहा जाएगा। इसके अलावा छात्रों द्वारा किए गए रुचिपूर्ण कार्यों या प्रोजेक्ट को भी शनिवार को प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed