फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Govardhan Puja Gets General Holiday on Nov 9 After State Revises Earlier Optional Leave Order

रायपुर: शासकीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को सामान्य अवकाश, संशोधित आदेश जारी

Mon, 26 Oct 2026 05:00 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 26 Oct 2026 05:00 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर को सामान्य अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने संशोधित अधिसूचना जारी कर पहले से निर्धारित ऐच्छिक अवकाश को सामान्य अवकाश में बदल दिया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Govardhan Puja Gets General Holiday on Nov 9 After State Revises Earlier Optional Leave Order
गोवर्धन पूजा पर रहेगा सामान्य अवकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार 9 नवंबर को पूरे प्रदेश में सामान्य अवकाश रहेगा। इससे पहले इस दिन को ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया था लेकिन अब शासन ने इसे सामान्य अवकाश में बदल दिया है।

विज्ञापन


ऐच्छिक अवकाश की सूची में था शामिल
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार 6 नवंबर 2025 को जारी आदेश में गोवर्धन पूजा के लिए 9 नवंबर 2026 को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था। राज्य शासन ने पुराने आदेश में संशोधन करते हुए अब इस दिन को सामान्य अवकाश की श्रेणी में शामिल कर लिया है। इसके बाद 9 नवंबर को संबंधित शासकीय कार्यालयों में अवकाश रहेगा। इस निर्णय से कर्मचारियों को गोवर्धन पूजा का पर्व परिवार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अंबिकापुर: कर्मचारियों ने ही लगाया 50 लाख का चूना, फर्जी रसीद और सील बनाकर सामान उड़ाया, तीन पर मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की होती है पूजा
गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन मनाए जाने वाले प्रमुख धार्मिक पर्वों में शामिल है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को देवराज इंद्र के प्रकोप और मूसलाधार बारिश से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठा लिया था। इसी प्रसंग की स्मृति में हर वर्ष गोवर्धन पूजा की परंपरा निभाई जाती है। छत्तीसगढ़ में भी यह पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। राज्य सरकार के इस फैसले से गोवर्धन पूजा पर अवकाश को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed