{"_id":"59c60e374f1c1b30688b603b","slug":"chhattisgarh-girl-become-first-from-her-state-who-scale-garhwal-himalayan-peak","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ की नैना ने रचा इतिहास, 'भागीरथी-2' पर लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ की नैना ने रचा इतिहास, 'भागीरथी-2' पर लहराया तिरंगा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बस्तर की एक लड़की ने प्रेरक, दृढ़ संकल्प और उपलब्धि की मिसाल कायम की है। बस्तर की नैना धाकार ने भागीरथी-2 चोटी पर अपना परचम लहराया है। भागीरथी-2, हिमालय के सबसे ज्यादा बर्फ वाली पहाड़ियों में से एक है, जो उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है।
विज्ञापन
बता दें कि नैना धाकार छत्तीसगढ़ से पहली लड़की हैं, जिसने इस चोटी पर चढ़ाई की है। 6512 मीटर की ऊंचाई पर नैना ने तिरंगा और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दिया गया झंडा फहराया। बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने नैना को उनके टूर से पहले यह झंडा दिया था।
विज्ञापन
पढ़ें: सेना के 4 जवानों ने बनाया रिकॉर्ड, बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के फतह किया एवरेस्ट
विज्ञापन
इस चढ़ाई के जरिए वह लोगों को स्वच्छता का संदेश देना चाहती है। उन्होंने 'सेव हिमालय' के मैसेज के साथ पहाड़ी पर चढ़ाई की है। उन्होने बताया कि इस चढ़ाई को पूरा करने में मुझे 16 दिनों का समय लगा। इसके लिए मैं राज्य के स्पोर्ट विभाग और पुलिस अधिकारियों का शुक्रिया अदा करती हूं।
उन्होंने कहा कि मैंने इस चर्चित पहाड़ी की चढ़ाई कर ली, पर मेरा लक्ष्य माउंट एवरेस्ट है, जिस पर मैं 2018 में चढ़ाई करूंगी। बता दें कि बस्तर पुलिस ने कहा है कि वह आगे भी नैना को सपोर्ट करते रहेंगे और सभी संभव मदद के लिए तैयार रहेंगे।