फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: five Naxals killed in Bijapur encounter, 3 Soldiers also Injured 

छत्तीसगढ़ः दो मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, पांच कमांडो घायल

Mon, 12 Nov 2018 04:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Updated Mon, 12 Nov 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: five Naxals killed in Bijapur encounter, 3 Soldiers also Injured 
प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में धमाके और मुठभेड़ के बीच सोमवार को भारी मतदान हुआ। वहीं, मतदान के बीच बीजापुर के पामेड़ में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर हो गए, जबकि पांच कोबरा कमांडो घायल हुए। इसके अलावा सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। साथ ही उनके पास से राइफल्स बरामद किए गए। 

सीआरपीएफ की विशिष्ट इकाई कमांडो बटालियन फॉर रिसोल्यूट एक्शन (कोबरा) की टीम मतदान के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो कमाडो घायल हो गए। थोड़ी देर बाद माजिगुडा गांव के पास नक्सलियों ने टीम पर फिर फायरिंग कर दी। इसमें तीन कमाडो घायल हो गए। 

विज्ञापन

 

दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों को निशाना बनाया 
इससे पहले नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के केतकल्याण ब्लॉक के तुमाकपाल कैंप के पास सुबह 5:30 बजे आईईडी विस्फोट कर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया, लेकिन उनके मंसूबे नाकाम हो गए। धमाकों में चुनावकर्मियों और सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और पार्टी सुरक्षित नयनार मतदान बूथ पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धमाके-मुठभेड़ के बीच छत्तीसगढ़ में भारी मतदान

 पहले चरण में नक्सल प्रभावित आठ जिलों की 18 सीटों पर 70 फीसदी से ज्यादा मतदान ने साबित कर दिया कि बैलेट की ताकत बुलेट पर भारी पड़ी।  नक्सलियों की धमकी का लोगों पर कोई असर नहीं दिखा और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगने लगी थीं। बस्तर की सात और राजनांदगांव की एक सीट पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक और बाकी आठ सीटों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए एक लाख जवानों को तैनात किया गया था। 

सुकमा के पालाम अडगु गांव में 15 वर्ष में पहली बार लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि कोंटा विधानसभा क्षेत्र के सेंदुरगुडा में 2013 में केवल पांच लोगाें ने वोट दिया था। इस बार 300 से ज्यादा लोगों ने वोट डाला। वहीं, पिछली बार जहां भेज्जी-2 और गोरखा मतदान केंद्र में एक भी व्यक्ति ने वोट नहीं दिया था, इस बार वहां भी लोगों ने मतदान किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed