फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: First installment of Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana released, CM Bhupesh Baghel sent Rs 1500 crore to farmers account

छत्तीसगढ़: राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त जारी, किसानों के खाते में भेजे गए 1500 करोड़ रुपये

Fri, 21 May 2021 09:56 PM IST
ADVERTORIAL Published by: योगेश साहू Updated Fri, 21 May 2021 09:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत करीब 72 हजार पशुपालकों के खातों में भी गोबर खरीद की राशि ऑनलाइन माध्यम से भेजी।

विज्ञापन
Chhattisgarh: First installment of Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana released, CM Bhupesh Baghel sent Rs 1500 crore to farmers account
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि की पहली किस्त जारी की। - फोटो : ADVERTORIAL

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश के किसानों को दी जाने वाली सहायता राशि की पहली किस्त जारी की। सीएम बघेल ने अपने आवास पर स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किसानों के खाते में यह राशि भेजी।

विज्ञापन


बता दें कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 22 लाख किसानों को खरीफ सीजन 2020-21 की पहली किस्त के रूप में 1500 करोड़ रुपये की कृषि आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) का अंतरण उनके बैंक खातों में किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सीएम बघेल ने इसके साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत राज्य के करीब 72 हजार पशुपालकों के खातों में भी 15 मार्च से 15 मई तक गोबर खरीदी के एवज में 7 करोड़ 17 लाख रुपये राशि ऑनलाइन माध्यम से भेजी। इसके साथ ही गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को भी 3.6 करोड़ रुपये की राशि ऑनलाइन भेजी गई। बता दें कि सरकार की ओर से गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों एवं ग्रामीणों को अब तक कुल 88 करोड़ 15 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी का संदेश भी पढ़ा। राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय विनोद वर्मा और राजेश तिवारी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम गीता, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी और संचालक कृषि अमृत खलखो उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, किसान और पशुपालक भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed