{"_id":"6421724ab6b297248b0f16a9","slug":"chhattisgarh-farmers-garjana-rally-for-11-point-demand-today-in-kabirdham-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: कवर्धा में किसानों की आज 'गर्जना रैली', कहा- वोट लेने के बाद नेता भूल जाते हैं, भुगतेंगे खामियाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: कवर्धा में किसानों की आज 'गर्जना रैली', कहा- वोट लेने के बाद नेता भूल जाते हैं, भुगतेंगे खामियाजा
Mon, 27 Mar 2023 04:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 27 Mar 2023 04:09 PM IST
सार
किसान नेताओं ने कहा, चुनावी घोषणापत्र के आधार पर जनता वोट देकर उन्हें सत्ता में बिठाती है। लेकिन बाद में सत्ता आने पर वादा खिलाफी का दौर चालू हो जाता है। जिसका खमियाजा उन्हें अगले चुनाव में भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
कबीरधाम में सभा करते किसान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सोमवार भारतीय किसान संघ रैली निकाल रहा है। किसान गर्जना रैली के माध्यम से 11 मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। शहर की पुरानी मंडी में किसान नेता पहुंचना शुरू हो गए हैं। सभा के बाद कलेक्ट्रेट की ओर कूच करेंगे।
विज्ञापन
किसान नेताओं ने कहा कि सभी कृषि उत्पादों के लिए लाभकारी मूल्य की गारंटी की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अभी तक सरकार ने सुनवाई नहीं की है। केवल कुछ फसलों में बोनस और प्रोत्साहन राशि देकर अपने जवाबदारी से पल्ला झाड़ लेती है। उसे भी समय-समय पर सहूलियत के हिसाब से चालू व बंद करती रहती है।
विज्ञापन
नेताओं ने कहा कि, पिछली सरकार ने किसानों को दो साल के धान का बोनस नहीं दिया। वहीं इस सरकार ने गन्ने के बोनस में 50 प्रतिशत से अधिक कटौती कर दी है। सरकार का किसानों के साथ इस प्रकार का मनमाना रवैया बंद होना चाहिए। राजनीतिक दल चुनाव से पहले जो घोषणा पत्र जारी करते हैं।
विज्ञापन
ये है प्रमुख मांगें
- शक्कर कारखाना में गन्ना बेचने वाले किसानों को पेराई सत्र 2021-22 के लिए 79.50 रुपए / क्विंटल की दर से बोनस प्रदान किया जाए।
- धान के अलावा कोदो, सोयाबीन, गन्ना आदि फसलों के लिए वर्ष 2021-22 के लिए दिए गए किसान न्याय योजना की राशि जिले के अधिकांश किसानों को नहीं मिली है। अतः छूटे हुए सभी किसानों को यह राशि प्रदान किया जाए।
- सुतियापाठ जलाशय नहर नाली का विस्तार शीघ्र ही किया जाए। साथ ही जिले के अन्य सभी सिंचाई परियोजनाओं को पूर्ण किया जाए।