{"_id":"5bcd4a14bdec22696720d747","slug":"chhattisgarh-elections-2018-rahul-gandhi-not-allowed-to-visit-mahamaya-temple-in-raipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: राहुल गांधी रायपुर में करेंगे जनसभा, महामाया मंदिर जाने की अनुमति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: राहुल गांधी रायपुर में करेंगे जनसभा, महामाया मंदिर जाने की अनुमति नहीं
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Mon, 22 Oct 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को रायपुर पहुंच रहे हैं। राहुल साइंस कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही राहुल सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे और चर्चा करेंगे। हालांकि सुरक्षा कारणों की वजह से राहुल महामाया मंदिर में दर्शन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
राहुल के तयशुदा कार्यक्रम में बदलाव
राहुल गांधी के रायपुर दौरे को लेकर विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) की रिपोर्ट के बाद तय कार्यक्रमों में थोड़ा बदलाव किया गया। राहुल गांधी दोपहर बाद करीब ढाई बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सुरक्षा कारणों की वजह से राहुल महामाया मंदिर नहीं जा पाएंगे। पहले राहुल गांधी का महामाया मंदिर जाने और वहां दर्शन-पूजन का कार्यक्रम था।
एसपीजी की टीम ने शुक्रवार और शनिवार को महामाया मंदिर का दो बार दौरा किया। मंदिर के इलाके में घनी आबादी और रास्ते संकरे होने की वजह से एसपीजी ने उन्हें मंदिर जाने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
राहुल गांधी दोपहर रायपुर एयरपोर्ट से सीधे होटल बेबीलॉन जाएंगे। यहां से साईंस कालेज मैदान पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
राहुल जनसभा के बाद होटल लौटेंगे और शाम में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक और चर्चा करेंगे। जिसके बाद राहुल गांधी होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।