{"_id":"64de0d701bbd9b59e00ff527","slug":"chhattisgarh-election-2023-cg-bjp-vijay-baghel-patan-assembly-election-2023-bhupesh-baghel-cm-bhupesh-bag-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाटन सीट पर रोचक होगा चुनाव, चाचा-भतीजे के बीच होगी टक्कर: बीजेपी ने सांसद विजय बघेल को उतारा चुनावी रण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाटन सीट पर रोचक होगा चुनाव, चाचा-भतीजे के बीच होगी टक्कर: बीजेपी ने सांसद विजय बघेल को उतारा चुनावी रण में
Thu, 17 Aug 2023 05:37 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 17 Aug 2023 05:37 PM IST
सार
बीजेपी ने पाटन विधानसभा सीट पर भूपेश बघेल के खिलाफ उनके भतीजे विजय बघेल को उम्मीदवार बनाकर चुनावी रण में उतारा है।
विज्ञापन
सांसद विजय बघेल, सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 कई मायनों में बेहद खास होगा। क्योंकि बीजेपी ने इस बार के चुनाव को काफी रोचक बना दी है। पाटन विधानसभा सीट पर भूपेश बघेल के खिलाफ उनके भतीजे विजय बघेल को उम्मीदवार बनाकर चुनावी रण में उतारा है। अब इस सीट पर विधानसभा चुनाव के मैदान में चाचा-भतीजा के बीच टक्कर होगी।
माना जा रहा है कि बीजेपी ने काफी सोच समझकर ये दांव खेला है। पाटन सीएम भूपेश बघेल की विधानसभा सीट है, वो यहां से विधायक हैं। ऐसे में बीजेपी ने उनके ही गृह जिले दुर्ग से सांसद भतीजे को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में ये वीआईपी सीट बेहद खास हो गई है। क्योंकि अब सबकी नजर यहां पर चाचा भतीजे के चुनावी लड़ाई पर रहेगी। जहां सीएम भूपेश बघेल आक्रामक राजनीति के लिए जाने जाते हैं। वहीं उनके भतीजे सांसद विजय बघेल भी अपनी सधी हुई राजीनति के लिए फेमस हैं। वो अपने चाचा पर उसी अंदाज में वार करते हैं, जिस तेवर के साथ सीएम निशाना साधते हैं।
विज्ञापन
विजय बघेल का सियासी सफर
विजय बघेल अपने चाचा सीएम भूपेश बघेल को एक बार विधानसभा चुनाव में पटखनी दे चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल को हराया था। इसके बाद साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल ने विजय बघेल को हराकर हिसाब-किताब बराबर कर लिया था। सबसे बड़ी अहम बात ये है कि बीजेपी ने इस बार विजय बघेल को बीजेपी घोषणा पत्र समिति का चैयरमैन भी बनाया है। इस बार उनके ही नेतृत्व में घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।