{"_id":"5e05920b8ebc3e87cd1941a6","slug":"chhattisgarh-dhamtari-woman-hanged-her-two-children-on-the-noose-herself-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: अपने दो बच्चों को फांसी के फंदे पर लटकाया, फिर महिला ने खुद भी कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: अपने दो बच्चों को फांसी के फंदे पर लटकाया, फिर महिला ने खुद भी कर ली आत्महत्या
Fri, 27 Dec 2019 11:08 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गुरुवार को एक महिला ने अपने दो बच्चों को फंदे में लटकाकर खुद भी खुदकुशी कर ली। यहां के मड़ेली गांव में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। महिला का पति जब खेत से घर पहुंचा तब दरवाजा खोलते ही उसे पत्नी सहित दोनों बच्चे फंदे पर झूलते दिखे। इसे देखकर पति स्तब्ध रह गया।
विज्ञापन
जब इस घटना की खबर गांव में फैली तो बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हुए। तहसीलदार की उपस्थिति में तीनों शवों का पंचनामा किया गया। मृतका के पहचान खिलेश्वरी साहू (30) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
खिलेश्वरी साहू अपने दोनों बच्चों अनिरूद्ध (चार) और दक्ष (तीन) के साथ घर पर थी। लेकिन जब उसका पति खेत से वापस लौटा तो उसने पत्नी समेत दोनों बच्चों को अलग-अलग रस्सी में लटका पाया।
विज्ञापन
जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर तीनों लाशों को फंद से उतारा और तहसीलदार की उपस्थिति में पंचनामे की कार्रवाई की। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए कुरूद अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।