फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Crime News: Man killed wife due to illicit relationship, police arrested the man

थाने पहुंच पति बोला: वो कहती थी, तलाक दो फिर तुम्हारे सामने ही 10 लोगों से संबंध बनाऊंगी, मैंने उसे इस तरह मार डाला

Mon, 11 Jul 2022 09:43 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 11 Jul 2022 09:43 AM IST
सार

आरोपी ने अपनी पत्नी को एक अन्य आदमी के साथ अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद मामला घरवालों तक पहुंच गया। हालांकि, दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Crime News: Man killed wife due to illicit relationship, police arrested the man
Demo pic - फोटो : google

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सुशील साहू नामक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। इसके बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी चरित्रहीन थी, जिसके चलते उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


आरोपी सुशील साहू ने बताया, उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे। जब इसके लिए मना किया तो वह झगड़ा करती थी। कहती थी- मुझे तलाक दे दो। फिर मैं तुम्हारे सामने ही 10 मर्दों के साथ संबंध बनाऊंगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पत्नी का शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


अवैध संबंध बनाते हुए पति ने पकड़ा था
हत्या के आरोपी सुशील साहू ने बताया, कुछ समय पहले वह अपनी पत्नी रानी के साथ पैसे कमाने लखनऊ गया था। आरोप है कि इसी दौरान उसने अपनी पत्नी को एक अन्य आदमी के साथ अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और बात घरवालों तक पहुंच गई। घरवालों के समझाने पर दोनों के बीच सुलह हो गई। हालांकि, छह जुलाई की शाम वह लखनऊ से वापस बेमेतरा आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहती थी- 10 मर्दों के साथ सोऊंगी 
बेमेतरा लौटने के बाद सुशील साहू ने वकील से राय ली। इसके बाद जब वह घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को बताया कि वह तलाक ले रहा है। इस बात पर दोनों का झगड़ा शुरू हो गया। पत्नी ने कहा कि वह तलाक दे दे। इसके बाद वह उसके सामने ही 10 मर्दों के साथ सोएगी। इस बात पर सुशील को गुस्सा आ गया और उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद भी सुशील का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वह शव को कमरे में ले गया और साड़ी का फंदा बनाकर उसे लटका दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed