{"_id":"69cb12950a02b05eb9017b3c","slug":"chhattisgarh-creates-history-constructs-600-000-rural-houses-in-a-single-year-in-chhattisgarh-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, एक साल में बनाए छह लाख ग्रामीण आवास,डिप्टी सीएम ने बताया सुशासन मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, एक साल में बनाए छह लाख ग्रामीण आवास,डिप्टी सीएम ने बताया सुशासन मॉडल
Tue, 31 Mar 2026 05:48 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:48 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण आवास निर्माण के क्षेत्र में राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश ने 6 लाख से अधिक आवास बनाए हैं, जो इस वर्ष पूरे देश में सर्वाधिक है। राज्य सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट में 18 लाख आवासों की स्वीकृति देकर इस संकल्प की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण आवास निर्माण के क्षेत्र में राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश ने 6 लाख से अधिक आवास बनाए हैं, जो इस वर्ष पूरे देश में सर्वाधिक है। राज्य सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट में 18 लाख आवासों की स्वीकृति देकर इस संकल्प की शुरुआत की थी। उसके तहत अब पीएमएवाई-जी, जनमन और मुख्यमंत्री आवास योजना का प्रभावी समन्वय दिख रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर कहा कि छत्तीसगढ़ ने सबको आवास के संकल्प को तेजी से साकार कर नया इतिहास रचा है। हमने सर्वे सूची के सभी पात्र हितग्राहियों को कवर किया है, ताकि कोई भी परिवार छत से वंचित न रहे। यह 2016 के बाद एक वर्ष में सर्वाधिक आवास पूर्ण होने का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसे सुशासन का मॉडल बताते हुए कहा कि यह केवल निर्माण नहीं, बल्कि सशक्तीकरण की पहल है। 9000 से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनकर आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं। वहीं, 1200 रानी मिस्त्रियों समेत हजारों युवाओं को रोजगार मिला है।
विज्ञापन