फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Corona patient jumped from the second floor of Raipur AIIMS and committed suicide, the wife also tried

छत्तीसगढ़: कोरोना मरीज ने रायपुर एम्स की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर की खुदकुशी, पत्नी ने भी किया प्रयास

Wed, 28 Apr 2021 10:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 28 Apr 2021 10:07 PM IST
सार

राज्य के बालौदाबाजार के 26 साल के युवक को मंगलवार को भर्ती कराया गया था। बीती रात उसने जान दे दी। एम्स के अनुसार उसकी पत्नी ने भी जान देने का प्रयास किया, उसे बचा लिया गया। 
 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Corona patient jumped from the second floor of Raipur AIIMS and committed suicide, the wife also tried
एम्स रायपुर

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड के लक्षण वाले मरीज ने दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एम्स में देर रात दिलीप कुमार (26) ने दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बलौदाबाजार क्षेत्र के निवासी दिलीप को इस महीने की 26 तारीख को एम्स में भर्ती कराया गया था। दिलीप को बुखार था इसलिए उसे उस वार्ड में भर्ती कराया गया था जहां कोविड-19 के लक्षण वाले मरीजों का इलाज किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान ही मंगलवार-बुधवार की देर रात दिलीप ने अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, एम्स ने एक बयान जारी कर बताया है कि 26 अप्रैल को कोविड-19 के लक्षणों वाले बलौदाबाजार के एक 26 वर्षीय पुरुष मरीज को भर्ती किया गया था। उसे 27 और 28 अप्रैल की रात्रि को एनआईवी पर रखा गया था। इस दौरान मरीज की पत्नी और अन्य स्टाफ भी वहां मौजूद था। 

पत्नी को स्टाफ के प्रयासों से बचाया
27 अप्रैल की मध्यरात्रि के बाद लगभग 2.30 बजे रोगी ने डी ब्लॉक की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। एम्स ने बताया है कि घटना के बाद मरीज की तत्काल चिकित्सा शुरू की गई लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। वहीं मरीज की पत्नी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन एम्स के स्टाफ के प्रयासों से उसे रोक लिया।


एम्स द्वारा जारी बयान के मुताबिक मरीज की कोविड-19 रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं की गई है। मरीज के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। बयान में कहा गया है कि एम्स रायपुर में मरीजों को आत्महत्या की मानसिकता से बचाने के लिए कई उपाय अपनाए गए हैं।

इसमें इस प्रकार के मरीजों को चिन्हित कर उनकी निगरानी करने, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग प्रदान करने, ऐसे मरीजों के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती और एम्स के विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध खुली खिड़कियों को जाली से ढंकने तथा नुकीली वस्तुओं को उनसे दूर रखने के उपाय शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि इन उपायों की मदद से पिछले तीन माह में छह आत्महत्या के प्रयासों को रोका जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed