फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh congressmen against pandariya mla mamta chandrakar

Kabirdham: कांग्रेसियों ने अपने विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा-भाजपाई को दी जिम्मेदारी, देंगे इस्तीफा

Sun, 30 Oct 2022 10:53 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Oct 2022 10:53 AM IST
सार

जिलाध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है। इस संबंध में विधायक से बात की जाएगी। अभी तक उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। विधायक से चर्चा के बाद ही स्थिति का पता चल सकेगा। इसके बाद आगे कार्यवाही होगी। 

विज्ञापन
chhattisgarh congressmen against pandariya mla mamta chandrakar
कवार्धा में मंत्री मोहम्मद अकबर से विधायक ममता चंद्राकर की शिकायत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में कांग्रेसियों ने अपने ही विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने विधायक पर भाजपाइयों का साथ देने का आरोप लगाते हुए मंत्री मोहम्मद अकबर से भी मुलाकात की। कहा कि उनकी मांगों को नहीं सुना गया तो सभी कार्यकर्ता इस्तीफ दे देंगे। कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन भी मंत्री को सौंपा है। इसके बाद मंत्री अकबर की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, पंडरिया से ममता चंद्राकर कांग्रेस की विधायक हैं। उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र से सेक्टर प्रभारी सहित तमाम कार्यकर्ता मंत्री मोहम्मद अकबर से मिलने के लिए पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधायक ने भाजपाइयों को सेवा सहकारी समिति का प्रशासकीय अधिकारी नियुक्त कर दिया है। यह भी आरोप लगाया कि विधायक हमेशा भाजपाइयों का सपोर्ट और हमारी उपेक्षा करती हैं। 
विज्ञापन




सर्किट हाउस में दामापुर के सेक्टर प्रभारी शिव कुमार चौहान ने कहा कि वह पिछले 30 सालों से कांग्रेस में हैं और दरी उठाने का काम करते हैं। विधायक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही हैं। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत मंत्री के साथ ही जिलाध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी से भी की है। उन्होंने कहा कि लगातार उपेक्षा के चलते वह निराश और हताश हैं। अब उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई उपाय नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जिलाध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है। इस संबंध में विधायक से बात की जाएगी। अभी तक उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। विधायक से चर्चा के बाद ही स्थिति का पता चल सकेगा। इसके बाद आगे कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि ऐसी नौबत नहीं आएगी कि सेक्टर प्रभारी सहित कार्यकर्ताओं को इस्तीफा देना पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed