फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Congress MLA took husband to SP office, said- arrest him, returned home on scooty

छत्तीसगढ़: कांग्रेस की विधायक पति को एसपी कार्यालय ले गईं, बोलीं- 'लो इन्हें गिरफ्तार कर लो', स्कूटी से घर लौटीं

Sun, 06 Feb 2022 08:54 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 06 Feb 2022 08:54 AM IST
सार

यह रोचक व सियासी घटना छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शनिवार को हुई। जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक छन्नी साहू के पति चंदू साहू के  खिलाफ एक ड्राइवर ने अजा-जजा अत्याचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Congress MLA took husband to SP office, said- arrest him, returned home on scooty
कांग्रेस विधायक छन्नी साहू पति को गिरफ्तार करवा कर स्कूटी से घर लौटीं - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस की विधायक छन्नी साूह अपने पति के खिलाफ केस दर्ज होने व विपक्षी भाजपा द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने की मांग से भड़क उठीं। गुस्साईं विधायक ने सुरक्षा व सरकारी वाहन लौटा दिया। वह खुद अपने पति को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचीं और कहा- 'लो इन्हें गिरफ्तार कर लो'। पति को गिरफ्तार कराने के बाद विधायक स्कूटी से घर लौट गईं।

विज्ञापन


यह रोचक व सियासी घटना छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शनिवार को हुई। जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक छन्नी साहू के पति चंदू साहू के  खिलाफ एक ड्राइवर ने अजा-जजा अत्याचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज कराया है। इससे नाराज विधायक साहू ने अपने सुरक्षा गार्ड, तीन पीएसओ व सरकारी वाहन को लौटा दिया। इसके बाद वह पति चंदू साहू को लेकर सीधे एसपी आफिस पहुंच गईं। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से विधायक ने कहा, 'मैं अपने पति को लेकर आई हूं, इन्हें गिरफ्तार कर लो। इन पर केस दर्ज है।'  इसके बाद पुलिस ने आरोपी चंदू साहू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने साहू को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


विधायक ने लगाया पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप
विधायक छन्नी साहू ने पति के खिलाफ राजनांदगांव जिला व पुलिस प्रशासन पर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध स्वरूप ही उन्होंने शासन से मिली सुरक्षा लौटा दी। विधायक छन्नी ने कहा कि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ढाई लाख लोगों ने उन्हें विधायक बनाया है। अब वह बिना किसी पीएसओ और फॉलो गार्ड के ही दोपहिया वाहन से क्षेत्र की जनता के बीच जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन रोकने का निर्देश दिया है। उनके पति चंदू साहू ने रेत के अवैध परिवहन को लेकर आवाज उठाई, लेकिन पुलिस प्रशाासन ने उनके पति के खिलाफ ही कार्रवाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन का है। इस मामले में रेत के अवैध परिवहन को लेकर विधायक पति और एक ट्रैक्टर ड्राइवर के बीच दो माह पहले विवाद हआ था। जिसके बाद ड्राइवर बीरसिंग उइके ने गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए अजा-जजा थाना में विधायक पति चंदू साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने विधायक पति के खिलाफ अजा-जजा अत्याचार निरोधक कानून के तहत अपराध दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed