{"_id":"584ceff34f1c1b723a2c337e","slug":"chhattisgarh-cm-directs-state-health-ministry-to-ensure-cashless-payment-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशलेस ट्रांजेक्शन के मामले में छत्तीसगढ़ नंबर वन राज्य बनेगा : रमन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैशलेस ट्रांजेक्शन के मामले में छत्तीसगढ़ नंबर वन राज्य बनेगा : रमन सिंह
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को छत्तीसगढ़ के सभी मेडिकल कॉलेजों, सरकारी जिला अस्पतालों, सिविल अस्पतालों, आयुष अस्पतालों और प्राइवेट अस्पतालों में कैशलेस भुगतान की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
राज्य के स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को इस आशय का आदेश जारी किया। यह आदेश स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक सहित चिकित्सा शिक्षा और आयुष विभाग के संचालकों को परिपत्र के रूप में दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं कैशलेस ट्रांजेक्शन को लेकर रायपुर में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रमन सिंह भी शामिल हुए, उन्होंने कैशलेस ट्रांजेक्शन की खूबियां बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 दिसंबर तक 10 लाख लोगों को कैशलेस ट्रांजेक्शन के लिए प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है, जो डिजीटल आर्मी कहलाएंगे और यहीं लोग गांव-देहात तक जाकर लोगों को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पीएम और वित्त मंत्री से वादा किया है कि कैशलेस ट्रांजेक्शन के मामले में वे प्रदेश को नंबर वन राज्य बनाएंगे। सीएम ने कहा कि कैशलेस ट्रांजेक्शन सीखने में मोबाइल सीखने जैसा वक्त लग सकता है, लेकिन एक बार सीखने के बाद इससे आसान कुछ नहीं।
Chhattisgarh CM directs state health ministry to ensure cashless payment facilities like PoS and swipe machines are installed in hospitals
— ANI (@ANI_news) December 10, 2016