फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh cm bhupesh unveiled ramchandra singhdev statue in koriya

रामचंद्र सिंहदेव की प्रतिमा का अनावरण: CM भूपेश ने दी श्रद्धांजलि, कहा- छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को दी मजबूती

Mon, 13 Feb 2023 08:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Feb 2023 08:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने  कहा कि कोरिया कुमार कुशल फोटोग्राफर भी थे। पूर्व में कम्युनिस्ट पार्टी में रहते हुए भी उन्होंने अपनी कार्यप्रणाली से लोगों के बीच अपनी जगह बनाई। कुमार साहब ने भी कभी संग्रहण करने में विश्वास नहीं रखा। उन्होंने अपना पूरा जीवन एक फकीर की तरह बिता दिया।
 

विज्ञापन
chhattisgarh cm bhupesh unveiled ramchandra singhdev statue in koriya
मुख्यमंत्री भूपेश ने पूर्व वित्तमंत्री की प्रतिमा का किया अनावरण। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को कोरिया में प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री डॉ. रामचंद्र सिंहदेव की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने पूर्व वित्तमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्यार से लोग उन्हें कुमार साहब कहते थे, क्योंकि राज परिवार में जन्म लेने के बावजूद भी उनके जैसी सादगी नहीं देखी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि, वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। एक सहज और मिलन मिलनसार व्यक्ति होने के साथ-साथ उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

विज्ञापन




मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ कोरिया पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले कुमार साहब की छाप आज भी पूरे प्रदेश में दिखाई देती है। आदिवासी प्रकृति से उतना ही लेता है जितनी उसको आवश्यकता होती है। उसी तरह  कुमार साहब ने भी कभी संग्रहण करने में विश्वास नहीं रखा। उन्होंने अपना पूरा जीवन एक फकीर की तरह बिता दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने  कहा कि कोरिया कुमार कुशल फोटोग्राफर भी थे। पूर्व में कम्युनिस्ट पार्टी में रहते हुए भी उन्होंने अपनी कार्यप्रणाली से लोगों के बीच अपनी जगह बनाई। इस मौके पर कुमार साहब के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  एक शेर भी कहा कि यदि उसूलों पर बात आ जाए तो टकराना जरूरी है, जिंदा है तो जिंदा नजर आना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed