{"_id":"619e4266ffdcd818d43db5c1","slug":"chhattisgarh-cm-bhupesh-baghel-writes-to-pm-narendra-modi-requesting-to-provide-an-ex-gratia-of-rs-4-lakhs-each-to-families-of-covid-victimsnews-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों को चार लाख मुआवजा देने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों को चार लाख मुआवजा देने की मांग की
Wed, 24 Nov 2021 07:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 24 Nov 2021 07:17 PM IST
सार
मुख्यमंत्री बघेल का कहना है कि राज्य सरकार एसडीआरएफ मानदंडों के अनुसार अनुग्रह राशि के अपने हिस्से यानी 1 लाख रुपये प्रति मृतक देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की मांग की है। उनका का कहना है कि राज्य सरकार एसडीआरएफ मानदंडों के अनुसार अनुग्रह राशि के अपने हिस्से यानी 1 लाख रुपये प्रति मृतक देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
15 नगरीय निकायों में चुनाव 20 को
छत्तीसगढ़ राज्य चुनाव आयोग ने बुधवार को राज्य के दस जिलों के चार नगर निगमों सहित 15 नगरीय निकायों में चुनाव की घोषणा कर दी है। नगरीय निकायों में 20 दिसंबर को मतदान होगा। इस दौरान राज्य के 16 नगरीय निकायों के 17 वार्डों के लिए उपचुनाव कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में नगरीय निकायों में चुनाव की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही चुनाव वाले क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने बताया कि राज्य के चार नगर निगमों, पांच नगर परिषदों और छह नगर पंचायतों सहित 15 नगरीय निकायों में आम चुनाव और 16 नगरीय निकायों के 17 वार्डों में उपचुनाव के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा।
चिराग परियोजना की शुरुआत
इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में 'चिराग' परियोजना की शुरुआत की। परियोजना का उद्देश्य किसानों की आमदनी के अवसर बढ़ाना, गांवों में पौष्टिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना और क्षेत्र की जलवायु पर आधारित पोषण-उत्पादन प्रणाली विकसित करना है।