Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल बोले- ये पीएम मोदी की हार, आपने देखा कर्नाटक में 'बजरंग बली' किसके साथ
कर्नाटक में कांग्रेस को मिल रही जीत को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता से बाहर जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इसी बीच अब तक आए रूझानों में कांग्रेस आगे हैं और भाजपा के लिए हार की घंटी बज गई है। कर्नाटक में कांग्रेस को मिल रही जीत को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। 10 मई को राज्य में 224 सीटों पर वोटिंग हुई थी। जिसका वोट प्रतिशत 72.82 दर्ज हुआ था।
हिमालय से लेकर समुद्र तक भाजपा हार रही है
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 13, 2023
“कांग्रेस मुक्त भारत” कहने वाले आज दक्षिण भारत से मुक्त हो गए
स्पष्ट है कि बजरंगबली हैं कांग्रेस के साथ pic.twitter.com/CEtdbILIB5
#WATCH | #Karnataka election result is as per our expectations. PM sought votes by keeping himself in the front. So, this is Modi's defeat..," says Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel.
"You can see with whom Bajrang Bali stands. Bajrang Bali's 'gada' hit corruption on its head & BJP… pic.twitter.com/Ij55s0dTkU — ANI (@ANI) May 13, 2023
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कर्नाटक चुनाव परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुसार हैं। पीएम ने खुद को आगे रखकर वोट मांगे लेकिन यह तो मोदी की हार है। उन्होंने आगे कहा कि आप देख सकते हैं कि बजरंग बली किसके साथ खड़े हैं। बजरंग बली की गदा भ्रष्टाचार के सिर चढ़कर बोली और भाजपा सत्ता से चली गई।
अब तक के रूझानों के मुताबिक
पार्टी - सीटें
कांग्रेस - 117
भाजपा - 76
जेडीएस - 24
अन्य - 7