फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel said PM Narendra Modi should not Mislead the country over the Rising prices of Petrol and Diesel

छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल बोले- प्रधानमंत्री को ईंधन की कीमतों पर देश को गुमराह नहीं करना चाहिए

Fri, 29 Apr 2022 01:57 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर।
पीटीआई, रायपुर। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 29 Apr 2022 01:57 AM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा शासित राज्यों को पहले ईंधन पर वैट कम करना चाहिए। बढ़ती कीमतों के लिए राज्यों को दोषी ठहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश को गुमराह नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel said PM Narendra Modi should not Mislead the country over the Rising prices of Petrol and Diesel
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर देश को गुमराह नहीं करना चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की कि केंद्र को पेट्रोलियम पदार्थों पर लगने वाले उपकर (सेस) को समाप्त करना चाहिए।

विज्ञापन


बघेल ने गुरुवार को विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा शासित राज्यों को पहले ईंधन पर वैट कम करना चाहिए। बघेल ने कहा, "बढ़ती कीमतों के लिए राज्यों को दोषी ठहराया जा रहा है। आप दिन-ब-दिन दरें क्यों बढ़ा रहे हैं? 12 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई। प्रधानमंत्री को देश को गुमराह नहीं करना चाहिए।"
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से बातचीत में जब संवाददाताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत कम करने के लिए राज्य सरकारों द्वारा वैट कम करने के प्रधानमंत्री के आह्वान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 'भारत सरकार पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ा रही है। रसोई गैस में तो वैट नहीं लगता है उसका रेट क्यों बढ़ रहा है। अभी जो खाने का तेल है उसका रेट लगातार क्यों बढ़ रहा है। यह आम आदमी को बहकावे में लाने जैसी बात है कि महंगाई हमारे कारण नहीं राज्यों के कारण बढ़ रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस दौरान पेट्रोलियम पदार्थों पर सेस खत्म करने की मांग की। बघेल ने कहा, "छत्तीसगढ़ में पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट की दर अन्य राज्यों से कम है।" उन्होंने कहा कि "छत्तीसगढ़ 23-24 फीसदी वैट वसूलता है, जबकि कई अन्य राज्य 29 से 31 फीसदी की दर से वैट वसूलते हैं। भाजपा शासित राज्य को पहले (वैट) कम करना चाहिए, वे (केंद्र) दरों में वृद्धि करते हैं और राज्यों को कम करने के लिए कहते हैं। उन्हें पहले सेस खत्म करना चाहिए।" मुख्यमंत्री ने आगे पूछा, अगर रसोई गैस पर वैट नहीं लगाया गया है तो रसोई गैस के दाम क्यों बढ़ाए जा रहे हैं? खाद्य तेल की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? 


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यों से 'राष्ट्र हित' में पेट्रोलियम उत्पादों पर से वैट घटा कर आम आदमी को राहत देने तथा वैश्विक संकट के इस दौर में सहकारी संघवाद की भावना के साथ काम करने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed