फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh cm Bhupesh Baghel on Republic Day announcements: State govt employees to work 5-days a week from now

तोहफा: छत्तीसगढ़ में कर्मचारी अब सप्ताह में सिर्फ पांच दिन करेंगे काम, दलहन फसलों की भी होगी एमएसपी पर खरीदारी

Wed, 26 Jan 2022 12:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Jan 2022 12:02 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कई घोषणाएं की हैं। इसमें सप्ताह में पांच दिन काम, पेंशन अंशदान 14 प्रतिशत, तीरंदाजी अकादमी समेत कई घोषणाएं शामिल हैं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh cm Bhupesh Baghel on Republic Day announcements:  State govt employees to work 5-days a week from now
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मचारियों को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर गणतंत्र का तोहफा मिला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य कर्मचारियों के लिए कई घोषणाएं की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को अब सप्ताह में सिर्फ पांच दिन ही काम करना होगा। इसके साथ ही पेंशन के लिए, अंशदायी पेंशन योजना के हिस्से के रूप में राज्य का योगदान 10% से बढ़ाकर 14% किया गया है। 

विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि रिहायशी क्षेत्रों में संचालित व्यवसायिक गतिविधियों के नियमितीकरण के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। इसके अलावा महिला सुरक्षा के लिए भी प्रत्येक जिले में महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन करने का एलान मुख्यमंत्री ने किया। 
विज्ञापन


तीरंदाजी के लिए बनेगी अकादमी
राज्य में तीरंदाजी को प्रोत्साहित करने के लिए शहीद गुण्डाथुर राज्य स्तरीय तीरंदाजी अकादमी भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग में उद्यमिता विकास हेतु 10 प्रतिशत भूखंड भी आरक्षित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दलहन फसलों की होगी एमएसपी पर खरीदारी
किसानों के लिए घोषणा करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि खरीफ वर्ष 2022-23 से प्रदेश में दलहन फसल जैसे मूंग, उड़द, अरहर आदि की खरीदी भी एमएसपी पर की जाएगी। वहीं श्रमिक परिवारों की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री सशक्तिकरण सहायता योजना शुरू होगी। इसके तहत दो पुत्रियों के बैंक खातें में 20-20 हजार रुपये की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed