फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh clash over use of crematorium by SC community

Chhattisgarh: अंतिम संस्कार में जलती चिता को पानी डालकर बुझाने पर दो पक्षों में विवाद, सरपंच समेत आठ गिरफ्तार

Fri, 29 Jul 2022 03:53 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जांजगीर।
पीटीआई, जांजगीर। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 29 Jul 2022 03:53 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के बस्ती बाराद्वार गांव में युवक प्रदीप पाटले की मृत्यु के बाद उसके अंतिम संस्कार स्थल को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। घटना के बाद पुलिस ने युवक के परिजनों की शिकायत पर सरपंच समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Chhattisgarh clash over use of crematorium by SC community
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक के अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सरपंच समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के बस्ती बाराद्वार गांव में युवक प्रदीप पाटले की मृत्यु के बाद उसके अंतिम संस्कार स्थल को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। घटना के बाद पुलिस ने युवक के परिजनों की शिकायत पर आठ लोगों- जगदीश उरांव, अमृत उरांव, राजकुमार उरांव, विश्राम उरांव, सहदेव उरांव, सिपाही लाल उरांव, उमाशंकर उरांव और कमलेश उरांव को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बस्ती बाराद्वार गांव के प्रदीप ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके अनुसार पोस्टमार्टम के बाद जब उसके परिजन अंतिम संस्कार के लिए गांव के मुक्तिधाम में पहुंचे तब वहां बारिश हो रही थी, इसी बीच वे शेड के नीचे अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। उन्होंने बताया कि प्रदीप के परिजनों के अनुसार, जब वे प्रदीप के शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे तब गांव के सरपंच और अन्य लोग पहुंच गए और उन्होंने चिता पर पानी डालकर उसे बुझा दिया और शव को वहां से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप के परिजनों ने पुलिस को बताया कि ग्रामीणों ने आपत्ति जताई कि मुक्तिधाम उनके समाज का है इसलिए वे अन्य लोगों को वहां अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं देंगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद प्रदीप के परिजन थाने पहुंचे और अंतिम संस्कार के दौरान विरोध करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं ग्रामीणों के एक वर्ग ने गुरुवार को विरोध-प्रदर्शन किया और दाह संस्कार में बाधा डालने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरपंच जगदीश उरांव सहित आठ लोगों को बाद में भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा) और 297 (दफन स्थानों पर अतिक्रमण) के तहत गिरफ्तार किया गया और शव का अंतिम संस्कार कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed