फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel has emerged as the best performing Chief Minister in 2021

छत्तीसगढ़: 'दाऊ' और 'कका' के नाम से लोकप्रिय हो रहे बघेल, इन योजनाओं के सहारे बने बेस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री

Tue, 19 Oct 2021 06:18 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 19 Oct 2021 06:18 PM IST
सार

सरकार बनने के बाद नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी जैसी महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की। राज्य सरकार की इस योजना की अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के अलावा स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। इस योजना से आज किसानों की आमदनी बढ़ रही साथ ही कई अन्य फायदे भी सामने आ रहे हैं। वहीं, गांवों से गोबर खरीदने का सीधा फायदा किसानों को होता हुआ नजर आ रहा है...

विज्ञापन
Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel has emerged as the best performing Chief Minister in 2021
भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से चलते विवादों के बाद भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री के तौर पर सामने आए हैं। न्यूज एजेंसी आईएएनएस और सी-वोटर के हालिया सर्वे में कामकाज और प्रदर्शन के आधार पर बघेल को देश का सबसे अच्छा सीएम बताया गया है। उन्हें सभी मुख्यमंत्रियों के बीच सर्वोच्च लोकप्रियता रेटिंग प्राप्त हुई है। हालांकि सर्वे में छत्तीसगढ़ के लोगों की नाराजगी अपने विधायकों के प्रति अधिक बताई गई है।

विज्ञापन


सर्वे में सामने आया कि बघेल से राज्य के केवल छह फीसदी लोग नाराज हैं। ये ही लोग बदलाव चाहते हैं। इसके विपरीत, उन्हें सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के बीच सर्वोच्च लोकप्रियता की रेटिंग मिली है। छत्तीसगढ़ में लोगों का अधिक गुस्सा केंद्र सरकार और राज्य के विधायकों के प्रति है। सर्वे में शामिल छत्तीसगढ़ के 44.7 फीसदी लोग केंद्र सरकार से नाराज हैं, जबकि 36.6 फीसदी लोग राज्य सरकार से नाखुश हैं। बघेल की निर्णय लेने की क्षमता और सीईओ वाली कार्यशैली लोगों को पसंद आ रही है।
विज्ञापन


अमर उजाला से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ पत्रिका अखबार के राज्य संपादक शिव शर्मा बताते है कि प्रदेशवासियों को राज्य संस्कृति, पारंपरिक त्योहार और खेलों से जोड़े रखने के लिए बघेल ने पहले दिन से ही छत्तीसगढ़ की अस्मिता और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सर्वाधिक महत्व दिया। इसके अलावा किसानों की कर्जमाफी के साथ ही धान खरीदी का काम सरकार ने लगातार जारी रखा। जिससे सीएम बघेल की किसानों के बीच एक अच्छी छवि बनकर सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार बनने के बाद नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी जैसी महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत की। राज्य सरकार की इस योजना की अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के अलावा स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। इस योजना से आज किसानों की आमदनी बढ़ रही साथ ही कई अन्य फायदे भी सामने आ रहे हैं। गौठान में मवेशी सुरक्षित रखे जाते हैं। आर्गेनिक खेती के लिये पर्याप्त मात्रा में खाद और पशुओं की देखभाल व उनके लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था हो रही है। वहीं, गांवों से गोबर खरीदने जैसी योजना भी शुरू की। इसका सीधा फायदा किसानों को होता हुआ नजर आ रहा है। आज किसान गोबर बेच कर बाइक और गाड़िया खरीद रहे हैं। पूरे देश में दिल्ली के बाद छत्तीसगढ़ के लोगों को सबसे सस्ती बिजली मिल रही है।

शिव शर्मा ने आगे बताया कि बघेल की एक खासियत है कि वे हमेशा प्रदेशवासियों से जुड़े रहते हैं। चाहे सुख हो या दुख, वे हर मौके पर सीधे संवाद की शैली को अपनाते हैं। कोरोना काल में कई बार ये भी देखने में आया कि सीएम ने सीधे लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण भी किया। आज सीएम एक परिपक्व मतदाताओं के बीच में 'दाऊ' के नाम के नाम से जाने जाते है। जबकि युवाओं के बीच में वे 'कका' के नाम से लोकप्रिय हैं।

कोरोनाकाल की योजनाओं ने दिलाया ये मुकाम

राज्य में कांग्रेस सरकार के शासन में आने के बाद बघेल ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। इनमें प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले ऐसे बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करना प्रमुख है, जिन्होंने कोविड-19 की वजह से अपने माता-पिता को खो दिया है। 'महतारी दुलार योजना' के तहत ऐसे बच्चों की पढ़ाई का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार वहन कर रही है। इसके अलावा नीति आयोग की रैंकिंग में भी छत्तीसगढ़ ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

नीति आयोग की एसडीजी इंडिया इंडेक्स रिपोर्ट 2020-21 के अनुसार, सतत विकास लक्ष्यों के लैंगिक समानता पैरामीटर पर छत्तीसगढ़ भारत में शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य है। नीति आयोग 15 संकेतकों पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रगति को ट्रैक करता है। पिछले साल, छत्तीसगढ़ ने लैंगिक समानता पैरामीटर पर 43 अंक हासिल किए और भारत में सातवें स्थान पर था। इस साल छत्तीसगढ़ ने 61 अंक हासिल किए और सूची में टॉप पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed