फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Chief Minister Baghel raged on Sangh and BJP, said - Made Maryada Purushottam Ram a warrior and Hanuman an angry

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री बघेल संघ व भाजपा पर भड़के, बोले- मर्यादा पुरुषोत्तम राम को लड़ाकू और हनुमान को गुस्सैल बनाया

Mon, 09 May 2022 02:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 09 May 2022 02:43 PM IST
सार

बघेल ने भाजपा व संघ पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने राम की तरह ही हनुमान का भी गलत चित्रण किया। भक्ति, ज्ञान और शक्ति के प्रतीक हनुमान को गुस्सैल बताया जा रहा है, यह समाज के लिए अच्छा नहीं है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Chief Minister Baghel raged on Sangh and BJP, said - Made Maryada Purushottam Ram a warrior and Hanuman an angry
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को आरएसएस और भाजपा पर परोक्ष निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में मानते हैं और हमेशा राम राज्य लाने के बारे में विचार करते हैं, लेकिन बीते कुछ सालों में उन्हें लड़ाकू के रूप में पेश करने के प्रयास किए गए। 

विज्ञापन

बघेल ने कहा कि इन्होंने राम की तरह ही हनुमान का भी गलत चित्रण किया। भक्ति, ज्ञान और शक्ति के प्रतीक हनुमान को गुस्सैल बताया जा रहा है, यह समाज के लिए अच्छा नहीं है। एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में बघेल ने रविवार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधते हुए उन पर भगवान राम की छवि रैम्बो जैसी बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत उत्तेजक और आक्रामक राष्ट्रवाद के दौर से गुजर रहा है। 

विज्ञापन


कांग्रेस वापसी करेगी : बघेल
छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा कि अप्रैल में पूरे देश से सांप्रदायिक संघर्ष की सूचनाएं मिली। यहां असहमति के लिए कोई जगह नहीं बची है। यह समय बीत जाएगा और कांग्रेस वापसी करेगी। बघेल ने कहा कि राम हमारी संस्कृति में समाए हुए हैं। राम साकार और निराकार दोनों हैं। हमने राम को विभिन्न रूपों में स्वीकार किया है। हम कबीर के राम, तुलसी के राम और शबरी के राम को जानते हैं। राम हर भारतीय के दिल और दिमाग में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महात्मा गांधी के अंतिम शब्द थे 'हे राम'
सीएम बघेल ने कहा कि महात्मा गांधी ने भी राम को देखा था। उनके अंतिम शब्द थे 'हे राम'। वे रघुपति राघव राजा राम का पाठ करते थे, लेकिन आज भाजपा और आरएसएस जिस तरह से राम को देखते हैं और जो एजेंडा तय कर रहे हैं, उन्होंने राम को लड़ाकू बना दिया है। हनुमान नम्रता, भक्ति और ज्ञान के प्रतीक हैं, लेकिन आज उनके आक्रामक पोस्टर दिखते हैं। यदि आप हनुमान के पुराने चित्रों को देखें तो भगवान बहुत सुंदर थे। भक्ति से ध्यान मुद्रा में थे। आज उन्हें क्रोधित और आक्रामक दिखाया जा रहा है। पहले राम के साथ किया और अब हनुमान के साथ कर रहे हैं। हमारे राम कबीर और तुलसी के हैं। आदिवासियों, किसानों और श्रमिकों के राम सौम्य हैं, जो सर्वव्यापी हैं। 


मुसोलिनी से कौन मिला था? 
बघेल ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद के विचार को आयात किया गया है। बघेल ने सवाल किया कहा 'मुसोलिनी से कौन मिला था? वो बीएस मुंजे थे। ड्रम, कैप, सब कुछ आयात किया जाता है। उनके राष्ट्रवाद के मॉडल में असहमति के लिए कोई जगह नहीं है। हमारा राष्ट्रवाद अलग है। हमारी शुरुआत से ही परंपराओं में निहित है, जो शंकराचार्य, कबीर, गुरु नानक, रामकृष्ण परमहंस की पसंद से विकसित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed