फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Chief Minister Baghel danced with Samadhi in sons marriage, many veteran leaders attended the marriage

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री बघेल ने बेटे की शादी में समधी संग लगाए ठुमके, कई दिग्गज नेता विवाह में शामिल हुए

Mon, 07 Feb 2022 08:08 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 07 Feb 2022 08:08 AM IST
सार

सीएम पुत्र चैतन्य बघेल के विवाह समारोह में कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। तय मुहूर्त के अनुसार पूजा-अर्चना के बाद बारात निकली। सीएम भूपेश बघेल सफेद रंग की शेरवानी और रंगीन साफा पहने थे।
 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Chief Minister Baghel danced with Samadhi in sons marriage, many veteran leaders attended the marriage
बेटे की शादी में थिरकते सीएम बघेल उनके समधी व अन्य परिजन - फोटो : twitter

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य का विवाह नए रायपुर के एक रिसॉर्ट में धूमधाम से हुआ। बारात में सीएम बघेल ने अपने समधियों के साथ ठुमके लगाए। वे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ भी नाचे। कई अन्य नेताओं के साथ भी थिरके। 

विज्ञापन


सीएम पुत्र चैतन्य बघेल के विवाह समारोह में कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। रविवार को तय मुहूर्त के अनुसार पूजा-अर्चना के बाद बारात निकली। दूल्हा चैतन्य दूधिया रंग की शेरवानी और कलंगीदार साफे में घोड़े पर सवार हुआ। इसके बाद सीएम बघेल व उनके मंत्रिमंडल के तमाम सदस्य बाराती के रूप में नाचते-गाते रिसॉर्ट के दूसरे हिस्से में दुल्हन पक्ष के पांडाल में बारात लेकर पहुंचे। सीएम बघेल सफेद रंग की शेरवानी और रंगीन साफा पहने थे।
विज्ञापन


अब शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें बारात से लेकर शादी व स्वागत समारोह के दृश्य हैं। बेटे की बारात लेकर जैसे ही सीएम पहुंचे उनके समधी ने उनका गले लगाकर स्वागत किया। शादी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गुजरात के पूर्व मंत्री शक्ति सिंह गोहिल, बी.के. हरिप्रसाद, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के छग प्रभारी पी.एल. पुनिया समेत कई नेताओं शिरकत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडितों ने पूरे मंत्रोच्चार के साथ चैतन्य के विवाह की रस्में पूरी कराईं। इस मौके पर दोनों पक्षों के बड़े बुजुर्गों और मौजूद तमाम नेताओं ने नवयुगल को आशीर्वाद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed