{"_id":"623fe99f9c62446ae142f3f4","slug":"chhattisgarh-chief-electoral-officer-twitter-account-was-briefly-hacked-today-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: मुख्य चुनाव अधिकारी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, थोड़ी देर बाद किया गया रिस्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: मुख्य चुनाव अधिकारी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, थोड़ी देर बाद किया गया रिस्टोर
Sun, 27 Mar 2022 10:05 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 27 Mar 2022 10:05 AM IST
सार
ट्विटर अकाउंट की जांच करने के बाद ऐसा ऐसा लग रहा है कि किसी क्रिप्टो करंसी गैंग ने इसे हैक किया है। हैकर्स ने क्रिपटो से जुड़ी फोटो लगा दी है।
विज्ञापन
ट्विटर
- फोटो : social media
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्य चुनाव अधिकारी का ट्विटर अकाउंट आज सुबह कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया। सोशल मीडिया अकाउंट को रिस्टोर करने की कोशिशें काफी देर तक चलती रहीं। वहीं, पुलिस की साइबर सेल को भी घटना की सूचना दे दी गई है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शिखा राजपूत तिवारी ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ट्विटर अकाउंट की जांच करने के बाद ऐसा ऐसा लग रहा है कि किसी क्रिप्टो करंसी गैंग ने इसे हैक किया है। हैकर्स ने क्रिपटो से जुड़ी फोटो लगा दी है। काफी मशक्कत के बाद इस अकाउंट को रिस्टोर किया गया।
विज्ञापन