{"_id":"60f89bed5e24610aae376bcb","slug":"chhattisgarh-bsf-jawan-commits-suicide-by-shooting-himself-in-kanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कांकेर में तैनात बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कांकेर में तैनात बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
Thu, 22 Jul 2021 03:43 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, रायपुर
एजेंसी, रायपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 22 Jul 2021 03:43 AM IST
सार
- जवान को हेलिकॉप्टर से रायपुर स्थित एम्स ले जाया गया
- महीने भर की छुट्टी के बाद 7 जुलाई को ड्यूटी पर लौटे थे कांस्टेबल लक्ष्मण एन जी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बीएसएफ के 81 बटालियन के कांस्टेबल लक्ष्मण एन जी (30) ने करपाल गांव के तहत कोडेकुर्से थाना क्षेत्र स्थित अपने यूनिट कैम्प में मंगलवार की सुबह खुदकुशी की।
विज्ञापन
फायरिंग की आवाज सुनकर उसके साथी घटनास्थल पर पहुंचे और उसे प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले गए, जहां से उसे हेलिकॉप्टर से रायपुर स्थित एम्स ले जाया गया। मंगलवार की रात गंभीर हालत में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक कर्नाटक का रहने वाला था और हाल ही में महीने भर की छुट्टी के बाद 7 जुलाई को काम पर लौटा था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बता दें इससे पहले भी बीएसएफ जवानों के खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने की घटनाएं सामने आई हैं। दो महीने पहले भी झारखंड के हजारीबाग में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने अस्पताल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस ने बताया था कि मृतक जवान की पहचान 24 वर्षीय मृणाल काकोती के रूप में की गई थी। मृणाल एक मई को यहां बीएसएफ के प्रशिक्षण केंद्र और स्कूल में नियुक्त हुए थे। मृणाल को बीएसएफ अस्पताल में मृत पाया गया था।
हजारीबाग मुफ्फसिल पुलिस स्टेशन के प्रभारी बाजरन महतो ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले बीमार पड़ने के बाद मृणाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृणाल को उनके बिस्तर के पास लटका हुआ पाया गया। घटनास्थल से किसी प्रकार का कोई पत्र बरामद नहीं हुआ था।