फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh BJP Special strategy for CG election, Purkhauti Samman Yatra will start from tribal heroes birthp

छत्तीसगढ़ बीजेपी की खास रणनीति: आदिवासियों के महानायकों की जन्मस्थलियों से निकलेगी पुरखौती सम्मान यात्रा

Sat, 03 Jun 2023 04:35 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 04:35 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ बीजेपी आदिवासी और पिछड़ों को साधने के लिए एक खास रणनीति के तहत प्रदेशभर में जल्द ही विशाल कार्यक्रम करने जा रही है। इसकी रणनीति बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बनाई गई।

विज्ञापन
Chhattisgarh BJP Special strategy for CG election, Purkhauti Samman Yatra will start from tribal heroes birthp
कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करते बीजेपी नेतागण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ बीजेपी आदिवासी और पिछड़ों को साधने के लिए एक खास रणनीति के तहत प्रदेशभर में जल्द ही विशाल कार्यक्रम करने जा रही है। इसकी रणनीति बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बनाई गई। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संगठन के केंद्रीय नेताओं ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक ऐसा ब्लू प्रिंट तैयार किया है, जिससे बीजेपी के प्रति लोगों भरोसा बढ़ें और विधानसभा चुनाव में पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीट ला सके। विशेषकर बस्तर संभाग पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। 9 जून को भगवान बिरसा मुंडा बलिदान दिवस पर प्रदेश के सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। आदिवासी महानायकों जैसे- शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गुंडाधुर, शहीद गेंदसिंह सिंह जैसे महान बलिदानियों के जन्मस्थली से जिला मुख्यालयों तक पुरखौती सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। 

विज्ञापन




प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि पार्टी अपने जनसंपर्क अभियान के जरिए गांव- गांव तक पहुंचेगी। भाजपा के केंद्र सरकार के सुशासन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों एवं भूपेश सरकार के नाकामियों को गिनाएगी। छत्तीसगढ़ के हर व्यक्ति से जुड़ने का प्रयास करेगी। पुरखौती सम्मान यात्रा के जरिए अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से आदिवासी महानायकों जैसे- शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गुंडाधुर, शहीद गेंदसिंह सिंह जैसे महान बलिदानियों के जन्मस्थली से जिला मुख्यालयों तक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के जरिए आदिवासी गौरव के प्रतीक पुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जायेगा।
विज्ञापन





भाजपा के राष्ट्रीय संगठक व्ही. सतीश ने केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर अजजा मोर्चा की ओर से लाभार्थी संपर्क, 9 जून को भगवान बिरसा मुंडा बलिदान दिवस पर प्रदेश के सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित करने, आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा एवं अजजा जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित करने का निर्देश देते हुए पूरे कार्यक्रम की योजना बनवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा आज मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री एवम् विधायक ननकी राम कंवर, भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, अजजा मोर्चा प्रभारी महेश गागड़ा, अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed