{"_id":"63661639e6288c755b555932","slug":"chhattisgarh-bjp-enraged-by-congress-controversial-statement-on-ajay-chandrakar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh : कांग्रेस ने विधायक अजय चंद्राकर को कहा 'लंपट', नेता प्रतिपक्ष बोले-माफी मांगे, नहीं तो बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh : कांग्रेस ने विधायक अजय चंद्राकर को कहा 'लंपट', नेता प्रतिपक्ष बोले-माफी मांगे, नहीं तो बहिष्कार
Sat, 05 Nov 2022 01:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:24 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष ने कहा, यह बेहद निंदनीय है। राजनीति में आने वाले युवा इसको देख कर क्या सीखेंगे? क्या कांग्रेस अब राजनीति में गालियां भी चलाना चाहती है?कांग्रेस अपनी गलती का एहसास करे, माफी मांगे , भारतीय जनता पार्टी ऐसे हर व्यक्ति का बहिष्कार करेगी, जो राजनीति में गाली का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला, भाजपा नेता अजय चंद्राकर और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही सियासी खींचतान अब शब्दों पर भारी पड़ने लगी है। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने BJP विधायक अजय चंद्राकर को लंपट कह दिया है। इसके बाद फिर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेसी नेता भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा ने कांग्रेस मीडिया प्रभारी को 24 घंटे में माफी मांगने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने पर बहिष्कार की चेतावनी दी है। कहा कि उनके नेता को गाली दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष संचार प्रमुख से माफी मंगवाएं
विधानाभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 24 घंटे में असभ्य, अभद्र और आपत्तिजनक आचरण का सार्वजनिक प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस संचार प्रमुख से माफी की मांग करें। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर साबित हो जाएगा कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष ऐसी निकृष्ट मानसिकता को संरक्षण दे रहे हैं और उनके इशारे पर ही कांग्रेस के संचार प्रमुख ने बेहद असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
क्या कांग्रेस नेतृत्व इस बयान से सहमत है
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राजनीति में मुद्दों की लड़ाई चलती रहती है, लेकिन शुचिता होना बहुत जरूरी है। भाषा की मर्यादा होना भी जरूरी है। वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, मुख्य प्रवक्ता पर इस प्रकार की टिप्पणी कांग्रेस के एक जिम्मेदार पद पर बैठे हुए व्यक्ति के द्वारा की गई है। मीडिया प्रमुख किसी राजनीतिक संस्थान के विचार का प्रवाचक होता है। क्या कांग्रेस नेतृत्व इससे सहमत है कि उसके संचार प्रमुख ने जो अशोभनीय व्यवहार किया है, वह कांग्रेस का संस्थागत व्यवहार है?
विज्ञापन
यह कहा था कांग्रेस प्रवक्ता ने
दरअसल, भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सवार उठाए थे। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा महान उद्देश्य के साथ राहुल गांधी निकाल रहे हैं। इसमें महंगाई बेरोजगारी से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं। आम आदमी की आवाज यह यात्रा बन रही है। आम आदमी की आवाज को दबाने की भाजपा के अजय चंद्राकर जैसे 'लंपट' नेता भारत जोड़ो यात्रा के महान अर्थ को नहीं को नही समझ सकते।