{"_id":"63a40c8ce542d202af6ece17","slug":"chhattisgarh-bjp-congress-parshad-fight-on-road-in-kanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-कांग्रेस पार्षदों में मारपीट: BJP मंडल अध्यक्ष अस्पताल में भर्ती, कांग्रेसी पार्षद सहित तीन पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-कांग्रेस पार्षदों में मारपीट: BJP मंडल अध्यक्ष अस्पताल में भर्ती, कांग्रेसी पार्षद सहित तीन पर FIR
Thu, 22 Dec 2022 01:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 22 Dec 2022 01:21 PM IST
सार
इस मामले में भाजपा पार्षद असीम राय पखांजूर थाना पहुंच गए। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि विकास पाल, गोटू, उत्तम कर ने गाली गलौच करते मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल, गणेश साहा और उनके साथ मारपीट की। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती भाजपा मंडल अध्यक्ष।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अगले दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस मामले में कांग्रेस पार्षद सहित तीन लोगों के खिलाफ भाजपा पार्षद ने FIR दर्ज कराई है। सारा विवाद किसी कार्यकर्ता को गाली देने से शुरू हुआ था।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता को गाली देने का आरोप
जानकारी के मुताबिक, भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद पार्षद विकास पाल ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। आरोप है कि उनका भाई गोटू मंगलवार रात करीब 8 बजे पंखाजूर के नेताजी चौक स्थित एक पान-ठेला पर खड़ा था और किसी भाजपा कार्यकर्ता का नाम लेकर उसे गाली दे रहा था। इस दौरान वहां मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामल पांडेय ने इसका विरोध किया और गोटू को रोकने लगे।
विज्ञापन
दोनों पक्षों से लोग पहुंचे तो मारपीट शुरू हो गई
दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। धीरे-धीरे बात बढ़ी तो दोनों ने कॉल कर अपने-अपने साथियों को बुला लिया। गोटू की ओर से पार्षद विकास पाल और श्यामल की ओर से पार्षद असीम राय साथियों सहित वहां पहुंच गए। इसके चलते मामला सुलझने की जगह और बिगड़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जमकर लात-घूंसे चलने लगे। इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल को चोटें आईं और वह गिर पड़े।
विज्ञापन
अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं
इस पर उन्हें तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के बाद उन्हें अगले दिन छुट्टी दे दी गई है। दूसरी ओर इस मामले में भाजपा पार्षद असीम राय पखांजूर थाना पहुंच गए। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि विकास पाल, गोटू, उत्तम कर ने गाली गलौच करते मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल, गणेश साहा और उनके साथ मारपीट की। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।