{"_id":"62e6a2d87978ad2cdc71a225","slug":"chhattisgarh-bihar-man-wanted-for-murder-nabbed-in-durg-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बिहार में हत्या के मामले का आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का इनाम था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बिहार में हत्या के मामले का आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का इनाम था
Sun, 31 Jul 2022 09:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 31 Jul 2022 09:12 PM IST
सार
इस साल अप्रैल में सीवान जिले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। स्थानीय पुलिस की मदद के बाद उसे दुर्ग से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी को आखिरकार पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय एक शख्स को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से गिरफ्तार किया गया है। दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय ध्रुव ने बताया कि आरोपी तीन महीने से फरार था। उसकी पहचान आफताब आलम के रूप में हुई है। उसे दुर्ग के जमुल थाना क्षेत्र के धौड़ गांव से बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपी पर 50,000 रुपये का इनाम था। एएसपी ने बताया कि आलम गांव में अपने रिश्तेदार के घर में छुपा हुआ था। उसके ठिकाने की खबर मिलने पर बिहार की पुलिस ने दुर्ग के अधिकारियों से संपर्क किया।
विज्ञापन
ध्रुव ने बताया कि सूचना के मुताबिक इस साल अप्रैल में सीवान जिले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। स्थानीय पुलिस की मदद के बाद उसे दुर्ग से गिरफ्तार किया गया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिहार ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन