फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Assembly Elections 2018: ruckus at congress headquarter over ticket distribution

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में बवाल, पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़

Fri, 02 Nov 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Fri, 02 Nov 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Assembly Elections 2018: ruckus at congress headquarter over ticket distribution
टिकट बंटवारे से नाखुश कार्यकर्ताओं ने तोड़ी कुर्सियां

कुछ दिनों बाद पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जैसे-जैसे चुनावों की तारीखें नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे आपस में सीट बंटवारे को लेकर होने वाला झगड़ा खुलकर दिखाई देने लगा है। इसी तरह की एक घटना छत्तीसगढ़ में देखने को मिली। जहां टिकट को लेकर बवाल इतना हुआ कि पार्टी के दफ्तर में तोड़फोड़ की गई।

विज्ञापन




रायपुर दक्षिण सीट के लिए उम्मीदवार के नाम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में तोड़फोड़ की। नाराज कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में रखी कुर्सियों को तोड़ दिया। दरअसल कार्यकर्ता इस सीट से कन्हैया अग्रवाल को टिकट देने की वजह से नाराज थे। इसपर पार्टी नेता आर तिवारी ने कहा, 'यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सीट से जुड़ी भावना थी। उन्हें बोलने का अधिकार है। पीएल पूनिया जी ने उनसे बातचीत की जिसके बाद वह चले गए।'
विज्ञापन


रायपुर के अलावा बिलासपुर में भी टिकट बंटवारे को लेकर हंगामा हुआ। पार्टी नेता नरेंद्र बोलार ने कहा, 'कार्यकर्ताओं का मानना है कि जिन्होंने पार्टी के लिए लगातार काम किया है उन्हें टिकट मिलना चाहिए। कोई यहां विरोधी नहीं है। हम एक परिवार हैं। हम सभी भाजपा के खिलाफ एकजुट हैं।' इससे पहले मध्यप्रदेश में होने वाले टिकट बंटवारे के लिए दिल्ली में बुलाई गई बैठक में भी कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर शहर की सीट को वीआईपी माना जाता है। यह सीट भाजपा का गढ़ रही है। राज्य के पावरफुल मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इसी सीट से विधायक हैं। जहां एक तरफ कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर काफी विरोध देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ आज भाजपा मध्यप्रदेश में टिकटों का बंटवारा करेगी। हंगामे की आशंका के चलते भोपाल मुख्यालय में काफी सुरक्षा की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed