{"_id":"655499608fddd2c71c0e40b2","slug":"chhattisgarh-assembly-election-2023-union-minister-smriti-irani-taunt-on-congress-in-jaijaipur-2023-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG Chunav 2023: जैजैपुर में कांग्रेस पर बरसीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पीएम मोदी की गारंटी और कार्य गिनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Chunav 2023: जैजैपुर में कांग्रेस पर बरसीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पीएम मोदी की गारंटी और कार्य गिनाई
Wed, 15 Nov 2023 03:47 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 15 Nov 2023 03:47 PM IST
सार
Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टी चुनावी प्रचार के लिए प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में बस्ते दिनों मंगलवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जैजैपुर में जनसभा ली।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जैजैपुर में जनसभा को संबोधित की।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टी चुनावी प्रचार के लिए प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में बस्ते दिनों मंगलवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जैजैपुर में जनसभा ली। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गारंटी और काम भी गिनाई है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब देश कोरोना काल से जूझ रहा था और केंद्र की मोदी सरकार वैक्सीन बनाने का फैसला लिया, तब कांग्रेसी और उसके गठबंधन के नेता इसका विरोध कर रहे थे। विदेश से वैक्सीन मंगवाने की बात कहते थे।
विज्ञापन
अरुण साव ने किया केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का स्वागत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि यही नहीं देश के लोगों के मोदी का वैक्सीन न लगवाने कह रहे थे। कांग्रेस के एक भी नेता या कार्यकर्ता ने कोरोना से जूझ रहे लोगों की मदद नहीं की। पीएम मोदी ने विदेशों में फंसे अपने लोगों को वहां से वापस भारत लाने का इंतजाम किया था। अब चुनाव के समय कांग्रेसी जनता के हितैषी बनने का स्वांग कर रहे है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने जैजैपुर की जनता 17 नवंबर को कमल का बटन दबा कर भाजपा की सरकार बनाने में अपना योगदान देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय नेताओं ने किया स्वागत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कोरोना काल में केंद्र की भाजपा सरकार ने हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाने के साथ ही मुफ्त में घर तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था की। पीएम नरेन्द्र मोदी ने घर की अन्नपूर्णां माता -बहनों की चिंता की। उनका भाई बनकर रोटी दिलाई। आज भाई को संरक्षण देने का समय आया हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि जैजैपुर की माता–बहने अपने भाई को वोट देकर उनका संरक्षण करेंगी।
जैजैपुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को सुनने पहुंचे जनता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जैजैपुर भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत चंद्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा के जिलाध्यक्ष के रूप में मैंने जनता की सेवा की है। अब मुझे विधायक बनाइए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि विधायक बनने के बाद जैजैपुर में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल बनवाउंगा और एसडीएम ऑफिस को फिर से यहां वापस लेकर आउंगा।