{"_id":"5bdd9219bdec22693d1217e1","slug":"chhattisgarh-assembly-election-2018-big-mistake-happen-nomination-of-congress-marwahi-gulab-raj","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी स्टाइल में आखिरी वक्त पर हुआ प्रत्याशी का नामांकन, देरी होती तो इस सीट पर नहीं लड़ती कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी स्टाइल में आखिरी वक्त पर हुआ प्रत्याशी का नामांकन, देरी होती तो इस सीट पर नहीं लड़ती कांग्रेस
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Nov 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
Congress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में सभी 90 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद नामांकन का दौर जारी है। इस कड़ी में बिलासपुर की हाईप्रोफाइल मरवाही सीट पर एक नामांकन फिल्मी स्टाइल में आखिरी वक्त पर हुआ। कांग्रेस उम्मीदवार गुलाब राज ने समय समाप्ति से 20 मिनट पहले नामांकन दाखिल किया।
दरअसल कांग्रेस के गुलाब राज के फॉर्म बी यानी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार होने के फॉर्म में प्रत्याशी का नाम खाली जबकि पिता के नाम की जगह प्रत्याशी का नाम लिखा था। नामांकन के समय इस बात का खुलासा हुआ जिसके बाद रायपुर से गिरीश देवांगन के हाथों दूसरा फॉर्म बी भिजवाया गया।
थोड़ी सी देरी होती तो मैदान से कांग्रेस बाहर होती
रायपुर से पार्टी के महामंत्री गिरीश देवांगन जब फॉर्म बी लेकर निकले तब रास्ते में तिफरा ओवरब्रिज के पास नामांकन रैली की भीड़ के चलते जाम में फंस गए। पार्टी महामंत्री ने जिलाध्यक्ष विजय से बात की जिसके बाद विजय ने स्वप्निल शुक्ल को मोटरसाइकिल ने महामंत्री गिरीश देवांगन को लेने भेजा।
विज्ञापन
जब तक महामंत्री फॉर्म बी लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे तबतक 2 बजकर 40 मिनट हो चुके थे। फॉर्म में तकनीकी गड़बड़ी होने की सूचना जिस वक्त महामंत्री को मिली उस वक़्त वह दुर्ग ग्रामीण के प्रत्याशी और सांसद ताम्रध्वज साहू को नांमाकन दाखिल करा रहे थे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने उन्हें फोन पर फॉर्म में गड़बड़ी होने की बात बताई।