फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Amarjeet said on Bemetara violence BJP ssys food minister immersed in personal interest

छत्तीसगढ़: बेमेतरा हिंसा पर अमरजीत बोले- ये छोटी सी घटना, बीजेपी बोली- सत्ता के नशे में बौराए खाद्य मंत्री

Tue, 11 Apr 2023 12:50 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 12:50 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में सांप्रदायिक हिंसा में एक व्यक्ति की मौत मामले में प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने एक छोटी से घटना करार दिया है। इस पर छत्तीसगढ़ भाजपा ने चौतरफा घेरते हुए निशाना साधा है

विज्ञापन
Chhattisgarh: Amarjeet said on Bemetara violence BJP ssys food minister immersed in personal interest
मंत्री अमरजीत भगत, बीजेपी नेता केदार गुप्ता, विकास मरकाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में सांप्रदायिक हिंसा में एक व्यक्ति की मौत मामले में प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने एक छोटी से घटना करार दिया है। इस पर छत्तीसगढ़ भाजपा ने चौतरफा घेरते हुए निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन से घबराकर भूपेश बघेल की पुलिस रात के अंधेरे में एफआईआर दर्ज कर रही है। आप बहुत संख्यक हिंदुओं पर अत्याचार करते रहिए हम आपकी  कयराना हरकतों से घबराने वाले नहीं हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि मंत्री भगत अपने व्यक्तिगत स्वार्थ में डूबे हुए हैं।  कांग्रेस के मंत्री अमरजीत भगत इतना नीचे गिर गए हैं कि जिहादियों की ओर से एक हिंदू युवक की हत्या छोटी घटना लगती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि जेहादियों की ओर से भुनेश्वर साहू की हत्या को छोटी घटना बताने दुखद है। इस वारदात से पूरा प्रदेश शोक में डूबा है पर मंत्री को छोटी सी घटना लग रही हैं क्योंकि ये तो दावत कर रहे हैं। इस बयान से कांग्रेस ने अपना हिंदू विरोधी चरित्र दिखा दिया है। 


क्या कहा था खाद्य मंत्री ने 
प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने बेमेतरा हिंसा पर कहा था कि छोटी सी घटना पर बीजेपी छत्तीसगढ़ बंद करके बेवजह लोगों को परेशान कर रही है। जहां की घटना है, वहां बंद करना चाहिए और विरोध प्रदर्शन करना चाहिए। पूरे प्रदेश को बंद करवा कर लोगों सहित व्यवसायियों को परेशान करने का काम किया जा रहा है। अगर कार्रवाई नहीं होती, तो विरोध प्रदर्शन किया जाता तो उचिल लगता। 

बीजेपी माहौल को दूषित कर रही : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। अपराधी जो भी उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जो नाम दिए गए हैं उसमें से 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक व्यक्ति जो बचा हुआ है, उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रदेश बंद को लेकर कहा कि बीजेपी माहौल को दूषित करने की कोशिश कर रही है। क्योंकि ये चुनावी वर्ष है। हमारी सरकार बनने के बाद इस प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है। घटना से वे दुखी हैं। जब कार्रवाई न होती तो कहा जा सकता था, लेकिन बंद करके लोगों को परेशान करना ये सही नहीं है। लोग सरकार पर विश्वास करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed