फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Agent of NBFC which duped depositors tries to end life

चिटफंड कंपनी के एजेंट ने परिवार सहित आत्महत्या की कोशिश की

Wed, 04 Dec 2019 10:41 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: अजय सिंह Updated Wed, 04 Dec 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Agent of NBFC which duped depositors tries to end life
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में चिटफंड कंपनी के एजेंट ने परिवार सहित आत्महत्या की कोशिश की है। एजेंट और उसके परिवार के सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


राजनांदगांव जिले के कोतवाली थाना के थानेदार विरेंद्र चतुर्वेदी ने मंगलवार को यहां बताया कि शहर के शक्तिनगर क्षेत्र के निवासी विनायक पुरानिक (50 वर्ष), वृंदा पुरानिक (40 वर्ष) और उनके बेटे वेदान्ता पुरानिक (18 वर्ष) ने आज अपने घर में जहर खा लिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस को जानकारी मिली है कि पुरानिक परिवार ने कीटनाशक का सेवन किया था।
विज्ञापन


चतुर्वेदी ने बताया कि विनायक पुराणिक अहमदाबाद से संचालित होने वाली चिटफंड कंपनी आदर्श क्रेडिट कोपरेटिव सोसायटी के एजेंट रहे हैं। इस कंपनी का दफ्तर शहर के कामठी लाईन में स्थित था। यह कंपनी पिछले एक वर्ष से बंद है और इससे जुड़े लगभग 18 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि विनायक पर लोगों ने दिए हुए पैसे लौटाने का दबाव बनाया गया जिसके बाद उन्होंने परिवार के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की है।

छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इन कंपनियों के खिलाफ राज्य में वर्ष 2015 से इस वर्ष अक्टूबर तक 403 मामले दर्ज किए गए हैं।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस को चिटफंड कंपनियों की जांच करने तथा कंपनियों के निदेशक ओर प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

बघेल ने यह भी आदेश दिया था कि इन फर्मों के एजेंटों के खिलाफ मामले वापस ले लिए जाएं, जिनमें ज्यादातर स्थानीय युवा हैं, जो फर्मों द्वारा की गई धोखाधड़ी का खामियाजा भुगत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed