{"_id":"64182a0322e5168cd00d38d4","slug":"chhattisgarh-absentee-teacher-service-was-terminated-from-school-in-balodabazar-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balodabazar: लंबे समय से गायब शिक्षिका की सेवा समाप्त, मातृत्व अवकाश लिया, फिर स्कूल ही नहीं लौटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balodabazar: लंबे समय से गायब शिक्षिका की सेवा समाप्त, मातृत्व अवकाश लिया, फिर स्कूल ही नहीं लौटीं
Mon, 20 Mar 2023 03:10 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 20 Mar 2023 03:10 PM IST
सार
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भाटापारा से प्राप्त जानकारी अनुसार शिक्षक पंचायत मैगदलीन अंथोनी 30 अपैल 2014 से अपने कर्तव्य पर लगातार अनुपस्थित रही हैं, जिसके चलते कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में लंबे समय से अनुपस्थित रहने के कारण एक शिक्षिका की सेवा समाप्त कर दी गई है। शिक्षिका ने मातृत्व अवकाश लिया था, इसके बाद स्कूल ही नहीं लौटीं। उन्हें नोटिस भी भेजा गया, लेकिन उसका भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद प्रशासन ने उनके ऊपर कार्रवाई की है। जिला पंचायत सीईओ हरिशंकर चौहान ने सोमवार को आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
भाटापारा विकासखंड अंतर्गत शासकीय.पूर्व माध्यमिक स्कूल देवरी में पदस्थ शिक्षिका मैगदलीन अंथोनी को लंबे समय से अनुपस्थित थीं। इसे लेकर उन्हें नोटिस दिया गया, लेकिन जवाब में प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं पाया गया। इसके बाद सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में 14 दिसंबर 2022 को उनकी अनुपस्थिति और अनुशासनहीनता को देखते हुए कार्रवाई की गई।
विज्ञापन