फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: A Sanitation worker put Corona vaccine in place of nurse in Janandgaon district, notice issued to hospital

राजनांदगांव: नर्स की जगह सफाई कर्मी ने लगाया लोगों को टीका, अस्पताल को नोटिस जारी

Sun, 22 Aug 2021 08:42 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 22 Aug 2021 08:42 AM IST
सार

  • पीएचसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा
  • प्रभारी डॉक्टर ने अस्पताल को नोटिस किया जारी

विज्ञापन
Chhattisgarh: A Sanitation worker put Corona vaccine in place of nurse in Janandgaon district, notice issued to hospital
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से कोरोना टीकाकरण के दौरान एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामाटोला में नर्स की जगह एक सफाई कर्मचारी ने लोगों को कोरोना टीका लगा दिया।  

विज्ञापन

केंद्र सरकार व राज्य सरकार के आपसी समन्वय से वैक्सीनेशन अभियान को युद्ध स्तर चलाया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर वैक्सीनेशन अभियान में लापरवाही की खबरें भी समय-समय आती रहती हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामाटोला में देखने को मिला है। इस पीएचसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि अस्पातल में नर्स की जगह एक सफाई कर्मचारी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगा रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गंगा कोर्राम नाम की आया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामाटोला में जेडीएस की कर्मचारी है। कोरोना टीकाकरण में हॉस्पिटल के कई स्टाफ वहां उनका सहयोग करते वीडियो में नजर आ रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया की जिस सफाई कर्मचारी की ड्यूटी झाड़ू-पोंछा और साफ-सफाई करने की होती है वो लोगों को टीका लगा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, अभी नहीं बल्कि इसकी जानकारी उन्हें कुछ महीने पहले भी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी डॉक्टर ने अस्पताल को नोटिस किया जारी
वहीं जब सफाई कर्मचारी मीडिया के कैमरे के सामने आई तो उसने माना कि खुद लोगों को वैक्सीन लगाई है। साथ ही कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा। वहीं स्टाफ नर्स ने मीडिया में साफ-साफ कहा कि जब वे और डॉक्टर दूसरे केस में व्यस्त रहते थे तो पहले भी सफाई कर्मचारी वैक्सीन लगाती थी। 



वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामाटोला के प्रभारी ने बताया कि घटना वाले दिन उनकी ड्यूटी किसी दूसरे स्थान पर थी। जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र को नोटिस जारी कर दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed