{"_id":"61946dde986cc3753a14a125","slug":"chhattisgarh-a-congress-councilor-was-murdered-in-durg-district-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दुर्ग में कांग्रेस पार्षद की निर्मम हत्या, पुलिस ने 11 संदिग्धों को दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दुर्ग में कांग्रेस पार्षद की निर्मम हत्या, पुलिस ने 11 संदिग्धों को दबोचा
Wed, 17 Nov 2021 08:20 AM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 17 Nov 2021 08:20 AM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कांग्रेस के निगम पार्षद की निर्मम हत्या की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि दुर्ग के भिलाई चरोदा नगर निगम के कांग्रेस के पार्षद सूरज बंछोर (39) की हत्या के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात पार्षद की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस दल रवाना किया गया था।
विज्ञापन
पार्षद के शरीर पर चोट के निशान
उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बंछोर सोमवार रात शहर के हथखोज तालाब के किनारे अपने 11 मित्रों के साथ गए थे। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके साथ मौजूद चार मित्रों ने उन्हें करीब के अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बंछोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पार्षद के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान है। पुलिस को आशंका है कि पार्षद की हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में पार्षद के साथ मौजूद उनके 11 मित्रों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन