फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh 49 people fell ill after eating death feast condition of two critical health department set up camp in village

छत्तीसगढ़: मत्युभोज का खाना खाकर बीमार हुए 49 लोग, दो की स्थिति गंभीर, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप

Wed, 10 Nov 2021 02:12 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: देव कश्यप Updated Wed, 10 Nov 2021 02:12 AM IST
सार

गुरुर ब्लॉक के ग्राम बोहारडीह गांव में एक परिवार के यहां मृत्युभोज का कार्यक्रम था, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Chhattisgarh 49 people fell ill after eating death feast condition of two critical health department set up camp in village
फूड प्वाइजनिंग के बाद अस्पताल में भर्ती लोग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम बोहारडीह में 49 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए, जिसमें दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी लोग एक मृत्युभोज में शामिल हुए थे। भोज के बाद एक साथ कई लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने गांव पहुंचकर पंचायत भवन में कैंप लगाया, जहां पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है। मृत्युभोज में 200 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक गुरुर ब्लॉक के ग्राम बोहारडीह गांव में एक परिवार के यहां मृत्युभोज का कार्यक्रम था, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। ग्रामीणों के मुताबिक, भोजन के कुछ देर बाद कई लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। दर्जनभर से ज्यादा लोग गुरुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करा रहे थे। इस बीच मंगलवार को गांव में और ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन


उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत 
फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों में उल्टी-दस्त के साथ ही बुखार आने की शिकायत मिलने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि मृत्युभोज में शामिल होकर भोजन किया था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 49 लोगों की तबीयत बिगड़ी है। सभी को उल्टी-दस्त और बुखार आने की शिकायत है। दो गंभीर मरीज को अस्पताल में दाखिल कर इलाज किया जा रहा है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed